Friday, April, 24,2026

श्री डिजिट नंबर घोटाले में RTO का बाबू अरेस्ट

जयपुर: पुराने वाहनों के श्री डिजिट वाले पंजीयन नंबरों से जुड़े कथित घोटाले की जांच में गांधी नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को जयपुर RTO प्रथम कार्यालय के कर्मचारी बाबू जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजय नगर, झोटवाड़ा का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई कर्मचारी परिसर से गायन हो गए। यह कार्रवाई उन आरोपों के आधार पर की गई है. जिनमें बैकलॉग एंट्री सिस्टम के तहत पुराने वाहनों के रिकॉर्ड में व्यापक स्तर पर गड़बड़ियों का संदेह जताया गया है। प्रारंभिक जांच में बिना मूल दस्तावेजों के पंजीयन दर्ज करने, समाप्त हो चुके नंबरों को पुनः सक्रिय करने तथा वाहन विवरणों में नियम विरुद्ध बदलाव करने जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार कुल 2129 वाहनों की समीक्षा में 317 मामलों में मूल रिकॉर्ड उपालब्ध नहीं पाए गए। कई फाइलों के पृष्ठ क्षतिरस्त या अपठनीय मिले। जांच में यह भी सामने आया कि सैकड़ों वाहनों के चेसिस नंबर, पंजीयन तिथि और स्वामित्व संबंधी जानकारी में संशोधन किया गया। कुछ मामलों में एक साथ कई त्रिवरणों में बदलाव कर रिकॉर्ड को प्रभावित करने के संकेत मिले हैं।

चेसिस नंबर से लेकर पंजीयन तिथियां बदलीं

रिपोर्ट के मुताबिक, 701 वाहनों के चेसिस नंबर बदले गए, 371 की पंजीयन तिथियों में संशोधन हुआ, 18 वाहनों की श्रेणी परिवर्तित की गई तथा 26 मामलों में स्वामी के नाम में बदलाव दर्ज हुआ। वहीं, 74 वाहनों में चेसिस, तिथि और स्वामित्व तीनों रिकोर्ड एक साथ संशोधित पाए गए। इस प्रकरण में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश स्वामी द्वारा 4 जनवरी को दर्ज कराई गई एफआईआर में आयूब खान, दिवेश बत्रा, नीना सुखीजा, सुनील कुमार सैनी, सुरेश कुमार तनेजा, राज सिंह, शिव दाधीच, गौरव शर्मा, गोविंद पुरोहित, नरेंद्र कुमार जावा, पारस राम जाट, विनीद शर्मा सहित लगभग 40 कर्मचारी और ठेकेदार नामजद है। मामले की जांच गांधी नगर थाना प्रभारी भजनलाल कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery