Friday, April, 24,2026

जमीनी लोकतंत्र इंतजार में... कई राज्यों में टलते रहे पंचायत चुनाव

जयपुर: पंचायतीराज दिवस पर जब देश में जमीनी लोकतंत्र को मजबूत करने की बात की जा रही है, उसी समय एक कड़वी सच्चाई भी सामने है। कई राज्यों में पंचायत चुनाव समय पर नहीं हो रहे हैं। लोकतंत्र की सबसे निचली इकाई कही जाने वाली पंचायतें आज कई जगह बिना चुने प्रतिनिधियों के ही काम कर रही हैं। इन राज्यों में कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस की सरकार है, लेकिन पंचायत चुनाव को लेकर रवैया लगभग एक जैसा नजर आता है। पंचायतीराज मंत्रालय से जुड़े आधिकारिक दस्तावेज बताते हैं कि देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पंचायत चुनाव निर्धारित समय के बावजूद टलते रहे हैं। संविधान के अनुच्छेद 243 के तहत पंचायत चुनाव समय पर कराना अनिवार्य है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका पालन कमजोर नजर आता है।

सलाह जारी, लेकिन जिम्मेदारी राज्यों की

पंचायत चुनाव राज्य का विषय होने के कारण केंद्र सरकार केवल परामर्श जारी कर सकती है। मंत्रालय समय-समय पर
राज्यों को चुनाव कराने के लिए निर्देश देता रहा है, लेकिन अंतिम निर्णय राज्य सरकारों के हाथ में होता है।

राज्यों में लंबित चुनावों की लंबी सूची

गुजरात में 2023 से पंचायत चुनाव लंबित हैं, जबकि कर्नाटक में ग्राम पंचायत चुनाव दिसंबर 2025 से और ब्लॉक व जिला पंचायत चुनाव 2021 से नहीं हो पाए हैं। महाराष्ट्र में 2022 से ब्लॉक और जिला पंचायत चुनाव लंबित हैं। राजस्थान में भी तीनों स्तरों के
पंचायत चुनाव 2025 से लंबित बताए गए हैं। तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में भी चुनाव समय पर नहीं हो सके हैं। वहीं पुडुचेरी में तो ग्राम और ब्लॉक पंचायत चुनाव 2011 से लंबित बताए गए है, जो स्थिति की गंभीरता को और उजागर करता है।

लोकतंत्र की जड़ों पर असर

विशेषज्ञों का मानना है कि पंचायत चुनावों में देरी सीथे लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करती है। बिना निर्वाचित प्रतिनिधियों के पंचायतों का संचालन न केवल जवाबदेही को प्रभावित करता है, बल्कि स्थानीय विकास योजनाओं की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े करता है।

सवालों के घेरे में व्यवस्था

पंचायतीराज दिवस पर यह सवाल और भी प्रासंगिक हो जाता है कि जब संविधान समय पर चुनाव की गारंटी देता है तो फिर राज्यों में बार-बार देरी क्यों हो रही है? जमीनी लोकतंत्र की मजबूती के दावों के बीच पंचायत चुनावों में देरी एक ऐसा सच है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery