Friday, April, 24,2026

आरयू का दीक्षांत समारोह कल, उपराष्ट्रपति आएंगे

जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय में 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे 35वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं। उपराष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए पूरे परिसर में अलर्ट जारी किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश केवल आई-कार्ड और पुलिस द्वारा जारी विशेष पास के माध्यम से ही संभव होगा। छात्रों के लिए अलग प्रवेश व्यवस्था भी की गई है। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल और उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहेंगे। आयोजन को भव्य और अनुशासित बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा है। दीक्षांत समारोह की शुरुआत भारतीय सेना के सैन्य वाह्य-वृंद की ओजस्वी धुनों के साथ होगी। राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत यह प्रस्तुति समारोह को विशेष गरिमा प्रदान करेगी और उपस्थित सभी लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार करेगी।

नवाचार और उत्कृष्टता की पहचान

गौरतलब है कि राजस्थान विश्वविद्यालय नेशनल एजुकेशन पॉलिसी-2020 के अनुरूप नवाचार, कौशल विकास और बहुविषयक अध्ययन पर जोर दे रहा है। 'आनंदम' कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास किया जा रहा है। विश्वविद्यालय को NAAC द्वारा A+ ग्रेड मिला है और हाल ही में 'प्राइड ऑफ नेशन अवार्ड-2025' से सम्मानित किया गया है।

250 स्वर्ण पदकों में छात्राओं का रहा शानदार प्रदर्शन

इस वर्ष समारोह की सबसे बड़ी विशेषता छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। आंकड़ों के अनुसार महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। कुल 250 स्वर्ण पदक वितरित किए जाएंगे, जिनमें छात्राओं ने लगातार बेहतर प्रदर्शन कर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। समारोह में कुल 2,71,710 विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएच.डी. और डी. लिट. शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery