Friday, April, 24,2026

CJI की मौजूदगी में होगा कानूनी जागरूकता पर मंथन

जयपुर: राजधानी जयपुर में 25 और 26 अप्रैल को न्यायिक जगत का बड़ा आयोजन होगा। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत शुक्रवार शाम जयपुर पहुंचेंगे और 25 अप्रैल को 'न्याय सेतुः ब्रिजिंग लीगल अवेयरनेस एंड एक्सेस टू जस्टिस थ्रू फॉर्मर जजेस' विषय पर आयोजित महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजधानी स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में एक्टिंग चीफ जस्टिस राजस्थान हाई कोर्ट, संजीव प्रकाश शर्मा सहित राजस्थान हाईकोर्ट के सभी वर्तमान न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट के जज, पूर्व न्यायाधीश, जिला न्यायाधीश, DLSA सचिव, प्रशिक्षित मध्यस्थ और मास्टर ट्रेनर्स शामिल होंगे।

इस आयोजन को लेकर जयपुर में न्यायिक महाकुंभ जैसा माहौल रहेगा। जोधपुर और जयपुर, दोनों बेंच के सभी न्यायाधीश 25 अप्रैल को जयपुर में मौजूद रहेंगे, जिसके चलते हाई कोर्ट की नियमित बेंच व्यवस्था में अस्थायी बदलाव भी किया गया है। कॉन्फ्रेंस के तहत उद्घाटन सत्र के बाद दो विशेष तकनीकी सत्र आयोजित होंगे, जिनमें 'सेवानिवृत्ति के बाद न्यायपीठ' विषय पर चर्चा की जाएगी। इसमें पूर्व न्यायाधीशों के अनुभवों के जरिए न्याय तक पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाने पर मंथन होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में कानूनी जागरूकता बढ़ाना, न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना, कानूनी सहायता तंत्र को मजबूत करना और समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस पहल करना है।

अलर्ट मोड पर पुलिस और प्रशासन

सीजेआई के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही न्यायिक अधिकारियों के आवागमन और प्रोटोकॉल को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अलावा 26 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की एसोसिएशन की एजीएम भी आयोजित होगी, जिसमें नई कार्यकारिणी के चुनाव संभावित हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery