Thursday, April, 23,2026

'भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा'

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवाद के खिलाफ देश के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी रूप में आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा और आतंकियों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पिछले वर्ष हुए हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को याद किया और कहा कि देश इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी। हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। भारत का स्पष्ट संदेश है कि देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और कड़ी कार्रवाई का रुख बरकरार है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery