Thursday, April, 23,2026

देशहित के हर फैसले का कांग्रेस ने किया विरोध, रिफाइनरी में घोटाले

जयपुर/चूरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चूरू में आयोजित 'शौर्य के साथ संकल्प दिवस' कार्यक्रम में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा देशहित के महत्वपूर्ण फैसलों का विरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण, अनुच्छेद 370 हटाने और सेना से जुड़े मुद्दों पर भी कांग्रेस का रुख नकारात्मक रहा। मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी परियोजना को लेकर भी कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान इसमें कई घोटाले हुए और चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ लेने के लिए जल्दबाजी में उद्घाटन किया गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वर्तमान सरकार रिफाइनरी को दुरुस्त कर जल्द ही नरेंद्र मोदी से इसका उद्घाटन कराएगी। सीएम ने कहा कि सरकार 32 हजार करोड़ की योजना के तहत शेखावाटी में यमुना का पानी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने वर्षों तक केवल वादे किए। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी कहा कि यमुना का पानी चूरू के हर खेत तक पहुंचाया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery