Thursday, April, 23,2026

होर्मुज में बढ़ा टकराव

तेहरान /वॉशिंगटन: पश्चिम एशिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग डोर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। बुधवार को तीन कमर्शियल जहाजों पर हमले की खबरें सामने आई, जबकि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्से ने दो जहानों को कब्जे में ले लिया। इनमें एक जहान भारत के गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट की ओर आ रहा था। लाइबेरिया पलैग वाला एपामिनोंडास' नाम का कंटेनर जहाज भारत की ओर बढ़ रहा था, जिसे ईरान ने रोककर अपने करूने में ले लिया। ईरानी नौसेना का आरोप है कि जहान बिना अनुमति क्लडमरूमध्य में गुजर रहा था और उसके नेविगेशन सिस्टम में छेड़छाड़ की गई थी।

इस जहान पर राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रहने वाले मर्चेंट नेवी में वाइस कैप्टन संजय माहर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि मेरे शिप पर ईरान की सेना ने फायरिंग की। इसके बाद हम सभी अंदर आ गए। जहाज में मेरे समेत कुल 21 कू है। ईरान ने 'एमएम्ससी फ्रांसेरका' नामक दूसरे जहाज को भी हिरासत में लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के करीब 34 तेल टैंकर अमेरिकी नाकेबंदी को चकमा देकर इस मार्ग से गुजर चुके हैं।

तीन जहाज बने निशाना

ब्रिटेन के यूके मेरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस के अनुसार, एक जहाज पर फायरिंग की गई, जबकि "यूकोरिया' नाम के जहाज की भी निशाना बनाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में समुद्री गतिविधियों पर खतरा मंडराने लगा है। हीर्भुज जलडमरूमध्य से वैश्विक तेल सप्लाई का बढ़ा हिस्सा गुजराता है। हालिया घटनाओं के बीच करीब 90 करोड़ डॉलर के तेल परिवहन पर असर पड़ा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है।

ट्रंप ने बढ़ाया युद्धविराम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे तनाव के चीच युद्धविराम को अनिशितकाल के लिए बढ़ा दिया है। यह फैसला पाकिस्तान के अनुरोध पर लिया गया, ताकि तेहरान को शांति प्रस्ताव तैयार करने का समय मिल सकें। टूप ने स्पष्ट किया कि जब तक ईरान ठोस प्रस्ताव पेश नहीं करता, तब तक अमेरिकी सैन्य कार्रवाई रोकी जाएगी, लेकिन आर्थिक नाकेबंदी जारी रहेगी। इस बीच ईरान ने नाकेबंदी को 'बुद्ध की कार्रवाई' बताते हुए कही आपत्ति जताई है। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि उनके देश को दबाव में नहीं झुकाया जा सकता। अमेरिका ने एक ईरानी तेल टैंकर जब्त करने का भी दावा किया है।

ब्रिटेन-फ्रांस की 30 देशों संग अंतरराष्ट्रीय मिशन की तैयारी

यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा बहाल कनने के लिए करीब 30 देशों के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय सैन्य मिशन की योजना बना रहे है। लंदन में आयोजित दी दिवसीय बैठक में कूटनीतिक सहमति की ठोस सैन्य रणनीति में बदलने पर चर्चा हो रही है। प्रस्तावित मिशन के तहत वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा, समुद्री बारूदी सुरंगों को हटाने और क्षेत्र में विश्वास बहाली पर और रहेगा। कई देशों ने युद्धपोत और माइन-क्लियरिंग ड्रोन भेजने की सहमति दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery