Thursday, April, 23,2026

38 साइबर ठग गिरफ्तार, 10 करोड़ रुपए ठगे

डूंगरपुर: डूंगरपुर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 'ऑपरेशन म्यूल हंट' के तहत 15 दिन में 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी देशभर में 10 करोड़ रुपए से अधिक की ऑनलाइन ठगी में शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में अब तक 17 प्रकरण दर्ज किए हैं और आरोपियों से 73 मोबाइल फोन, 136 सिम कार्ड, एक लग्जरी जीप सहित कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी दुबई समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से बैठकर इन्वेस्टमेंट, ट्रेडिंग और एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करते थे। गिरोह सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप्स के जरिए लोगों को मोटे मुनाफे का लालच देता था। पुलिस ने पातेला निवासी लकी वैष्णव को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने बैंक खाते खोलकर उन्हें दुबई में बैठे साइबर ठगों को बेच दिया था। इन खातों के जरिए करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दिया गया। आरोपी व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप बनाकर लोगों को निवेश के नाम पर फंसाते थे। पुलिस ने ईश्वर पाटीदार, कन्हैयालाल पाटीदार और विक्रम सिंह तंवर को भी गिरफ्तार किया है। ये आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस का विज्ञापन देकर लोगों से पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे। वहीं पप्पू अहारी और अजय उर्फ आजाद पाटीदार अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर ठगी करते थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery