Thursday, April, 23,2026

स्कूल बस-ट्रक में भिड़न्त, एक बच्चे की मौत व 20 छात्र घायल

बाड़मेर: जिले के बायतू क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक स्कूल बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि करीब 20 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बालोतरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बायतू स्थित सरस्वती स्कूल की निजी बस में कुल 36 स्कूली बच्चे सवार थे। बस नेशनल हाईवे-25 पर बायतू पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही थी, तभी कूलर से भरे एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार बच्चे बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बालोतरा जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर रूप से घायल छात्र विरधाराम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कई बच्चों के हाथ-पैरों में फ्रैक्चर और गंभीर चोटें आई हैं।

प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम अशोक विश्नोई, डीएसपी अनिल पुरोहित और सीआई हिंगलाजदान ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

ट्रक छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रक चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। बायतू थानाधिकारी मनोहर विश्नोई ने बताया कि पुलिस ने ट्रक और बस दोनों को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। बाड़मेर एसपी चूनाराम जाट ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

करंट से बेटे की मौत, पिता हादसे में घायल

जालोर। जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के बालवाड़ा गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसे में एफआरटी कर्मचारी अखाराम मेघवाल (35) की 11 केवी लाइन पर काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक किया जा रहा था, लेकिन लाइनमैन द्वारा बिजली चालू कर देने से वह तारों पर ही लटक गया और मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद शव करीब 5 घंटे तक खंभे पर लटका रहा। परिजनों और ग्रामीणों के विरोध के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों से समझौता हुआ, जिसमें 11 लाख रुपए मुआवजे पर सहमति बनी, तब शव नीचे उतारा गया। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पिता रूपाराम बाइक से मौके पर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में कैंपर की टक्कर से उनके दोनों पैर टूट गए और सिर में चोट आई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery