Thursday, April, 23,2026

डोटासरा का भी समय आ जाएगा, जांच चल रही है: दिलावर

श्रीगंगानगर: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने एक बार फिर पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा हमला बोला है। श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के विजयनगर में आयोजित अभिनंदन समारोह में उन्होंने कहा कि करीब 2000 करोड़ रुपए के मिड-डे मील घोटाले की जांच जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व विधायक बलबीर सिंह लूथरा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दिलावर ने कहा कि पूर्व मंत्री महेश जोशी कहा करते थे कि मुझे पकड़ कर दिखाओ, लेकिन वे जेल की हवा खा चुके हैं। डोटासरा जी का भी समय आएगा, जांच चल रही है। दिलावर ने आरोप लगाया कि जब डोटासरा शिक्षा मंत्री थे, तब शिक्षा विभाग में तबादलों के लिए पैसे लेने के आरोप खुलेआम लगे थे। उन्होंने कहा कि उस समय शिक्षकों ने सार्वजनिक रूप से तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी शर्मिंदा होना पड़ा था। उन्होंने अपनी सरकार की तुलना करते हुए कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी और वर्तमान भाजपा सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। मैं वादा करता हूं कि भाजपा का शिक्षा मंत्री कभी जनता को शर्मिंदा नहीं करेगा और भ्रष्टाचार से दूर रहेगा।

62 हजार डीपीसी की प्रक्रिया पूरी

दिलावर ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अब तक 62 हजार डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी हैं और तृतीय श्रेणी शिक्षकों की 27 हजार डीपीसी और की जाएंगी। कुल 90 हजार के आसपास पदोन्नतियां दी जाएंगी। महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिला विरोधी रही है।

स्कूलों में अव्यवस्थाओं पर भड़के शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के औचक निरीक्षण में सरकारी स्कूलों की कमजोर स्थिति उजागर हुई। 3 एचएच स्कूल में 8वीं का छात्र सही जवाब नहीं दे पाया, जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताई। स्कूल में 32 छात्रों पर 6 शिक्षक तैनात हैं, लेकिन प्रिंसिपल समेत तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery