Wednesday, April, 22,2026

जो सीमाएं लांघेगा... उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी से ठीक एक दिन पहले भारतीय सेना ने आतंकियों और उनके समर्थकों को सख्त संदेश जारी किया है। सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब मानवता की सीमाएं पार की जाती हैं, तो उसका जवाब निर्णायक और प्रभावी होता है। सेना ने साफ किया कि भारत कुछ भी नहीं भूलता और हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सेना की पोस्ट में ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख किया गया, जिसे आतंकवाद के खिलाफ की गई कड़ी और निर्णायक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। संदेश में कहा गया कि कुछ सीमाएं ऐसी होती हैं जिन्हें कभी पार नहीं करना चाहिए और यदि कोई ऐसा करता है तो उसका परिणाम निश्चित होता है। श्रीनगर से करीब 95 किलोमीटर दूर स्थित बैसरन घाटी, जहां 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

बेताब वैली और चंदनवाड़ी खुले

हालांकि, पहलगाम के अन्य पर्यटन स्थल जैसे बेताब वैली और चंदनवाड़ी खुले हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है। स्थानीय लोग बैसरन घाटी बंद रहने से असंतुष्ट हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सेना के इस कड़े संदेश को आतंकियों और उनके नेटवर्क के लिए सीथी चेतावनी माना जा रहा है कि भारत हर चुनौती का जवाब देने में सक्षम और पूरी तरह तैयार है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery