Tuesday, July, 14,2026

भारत-न्यूजीलैंड संसदीय रिश्तों को मिलेगी मजबूती: बिरला

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को संसद भवन में न्यूजीलैंड के ग्रामीण समुदाय मंत्री एवं कृषि तथा क्षेत्रीय विकास के एसोसिएट मंत्री मार्क पैटरसन और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच भारत और न्यूजीलैंड के संसदीय संबंधों को और सुदृढ़ बनाने तथा आपसी सहयोग को नई दिशा देने पर सार्थक चर्चा हुई।

बैठक में दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और गहरा करने तथा संसदीय आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की गई। संसद भवन के दौरे के दौरान न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल को भारत की जीवंत संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था, समृद्ध लोकतांत्रिक परंपराओं और संसद भवन की भव्य वास्तुकला से अवगत कराया गया। प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली और संसदीय संस्थाओं के संचालन में गहरी रुचि दिखाई। यह यात्रा भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय सहयोग तथा संसदीय कूटनीति को नई मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery