Tuesday, July, 14,2026

भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास

लंदन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर इतिहास रच दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम ने पहले महिला टेस्ट मैच के चौथे और अंतिम दिन मेजबान इंग्लैंड को 270 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी। लॉर्ड्स के 142 साल के इतिहास में पहली बार खेले गए इस महिला टेस्ट को जीतकर भारतीय टीम ने इस ऐतिहासिक पल को अपने नाम कर लिया। जीत के लिए मिले 457 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी में 186 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से ऑफ स्पिनर स्नेह राणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 42 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि दीप्ति शर्मा, सयाली सतघरे और क्रांति गौड़ को दो-दो विकेट मिले। अंतिम दिन का खेल शुरू होने से पहले ड्रेसिंग रूम में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पहुंचे थे।

'ऑनर बोर्ड' पर दर्ज हुई दो भारतीय महिला क्रिकेटर

इस ऐतिहासिक टेस्ट से भारत को दो नई महानायिकाएं मिलीं। मैच में कुल 7 विकेट झटकने वाली तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के मैदान पर 5 विकेट (फाइफर) लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। वहीं, दूसरी पारी में शानदार शतकीय पारी खेलने वाली यस्तिका भाटिया लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाली दुनिया की पहली महिला टेस्ट क्रिकेटर बनीं। उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने भी दोनों पारियों में अर्धशतक (83) और 70) जमाकर जीत की मजबूत नींव रखी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery