Thursday, August, 13,2026

'हर सवाल का जवाब दूंगा, दूध का दूध-पानी का पानी हो जाएगा'

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को विपक्ष को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि सरकार छात्रों से जुड़े मुद्दे पर हर सवाल का जवाब देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चर्चा के लिए तैयार हो जाए तो वह सदन में बैठकर सभी सवालों के जवाब ताकि देंगे, देश की जनता के सामने 4 दूध का दूध और पानी का पानी' हो जाए। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में शाह ने आरोप लगाया कि विपक्ष दोनों सदनों की कार्यवाही लगातार बाधित कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह सत्र शुरू होने के बाद नियमित रूप से संसद आ रहे हैं, लेकिन विपक्ष कार्यवाही चलने नहीं दे रहा।

गृह मंत्री ने कहा कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वह छात्रों से जुड़े हर पहलू पर चर्चा के लिए तैयार है। शाह ने विपक्ष के सामने सवाल रखा कि उसे चर्चा करनी है या हंगामा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा से पीछे नहीं हटेगी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'हमें उनका लेक्चर नहीं सुनना है। पहले ये बताएं कि जंतर-मंतर पर छात्रों पर गोलियां किसने चलवाई। उन्होंने आदेश नहीं दिया तो वे इस्तीफा दें।' संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से जारी है।

मैं सदन में रहूंगा... चर्चा के लिए सरकार तैयारः अमित शाह

गृह मंत्री शाह ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर नीट पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन के मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए समय तय करने का आग्रह किया। शाह ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहले ही कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में सरकार की ओर से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सहमति जता चुके हैं। शाह ने पत्र में कहा कि विपक्ष की मांग से पहले ही मौजूदा सत्र में एंटी-पेपर लीक बिल पेश किया जा चुका था, लेकिन उस समय विपक्ष के किसी सदस्य ने सदन में नीट से जुड़े मुद्दे पर अपनी बात नहीं रखी।

*रील युग' में रह रहे युवा 'शॉर्टकट' से दूर रहें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को युवाओं से आत्मकथाएं पढ़ने और महान लोगों के संघर्षों से सीख लेने की अपील की। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिकः माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स' के विमोचन समारोह में मोदी ने कहा कि आज का युवा 'रील युग' में जी रहा है, लेकिन उसे जीवन में आगे बढ़ने के लिए शॉर्टकट से बचना चाहिए। मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया में 'शॉर्टकट' का आकर्षण बढ़ा है, लेकिन यह रास्ता नुकसान पहुंचा सकता है। 

उन्होंने युवाओं को आत्मकथा पढ़ने को ही एक ऐसा 'शॉर्टकट' बताया, जिससे वे किसी व्यक्ति के संघर्ष, अनुभव और सफलता से
सीधे सीख सकते हैं। मोदी ने कहा कि कोविंद कठिन परिस्थितियों से निकालकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचे।

'एक राष्ट्र-एक चुनाव' से लोकतंत्र को दी नई दिशा

मोदी ने राष्ट्रपति पद से हटने के बाद भी कोविंद के सक्रिय सार्वजनिक जीवन की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविंद 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' जैसे महत्वपूर्ण विषय पर काम कर रहे हैं और उनका यह प्रयास भारतीय लोकतंत्र में नया अध्याय जोड सकता है। वहीं, कोविंद ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के गांव में बिताए बचपन को याद किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery