Thursday, August, 13,2026

लोकतंत्र सेनानियों के त्याग-संघर्ष से युवा पीढ़ी ले प्रेरणाः भजनलाल

जयपूर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र सेनानियों ने कठिन परिस्थितियों में लोकतंत्र की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की महत्वपूर्ण गाथा है। उनके त्याग, समर्पण और संघर्ष से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्र सेनानियों के योगदान और उनके अनुभवों को संरक्षित करेगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां लोकतंत्र के महत्व को समझ सकें।

मुख्यमंत्री बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश को आजादी कई पीढ़ियों के बलिदान के बाद मिली। इसी तरह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र सेनानियों ने राष्ट्रहित में कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनके त्याग और संघर्ष से राष्ट्रवाद की विचारधारा मजबूत और स्थायी शक्ति के रूप में विकसित हुई। मुख्यमंत्री ने कड़ा कि आज की युवा पीढ़ी को यह जानना चाहिए कि उसे विरासत में मिली लोकतांत्रिक व्यवस्था के पीछे लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष और बलिदान है। इससे युवा लोकतंत्र के महत्व को समझने के साथ उसकी रक्षा के लिए अपनी भूमिका निभा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक लोकतंत्र सेनानी से अपने जीवन के अनुभवों को लिखित रूप में दर्ज करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके योगदान को संरक्षित करेगी।

473 विमुक्त-घुमंतू परिवारों को आज मिलेगा पक्के आशियाने का तोहफा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को विमुक्त, घुमंतू और अर्थ घुमंतू परिवारों को पक्के आशियाने की सौगात देंगे। जयपुर विकास प्राधिकरण (IDA) की ओर से जयसिंहपुरा खौर में निर्मित फ्लैट्स में 473 परिवारों को मकान आवंटित किए गए है। मुख्यमंत्री आज कांस्टिट्यूशनल क्लब में आयोजित होने वाले समारोह में 'खुशियों की चाबी, मेरा आवास मेरा अधिकार की भावना के साथ लाभार्थी परिवारों को उनके नए घर की चाबी सौंपेगे। यह पहल विमुक्त, घुमंतू और अर्थ घुमंतू परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

राष्ट्र निर्माण के सपने को साकार कर रहा देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से देश तेजी से प्रगति कर रहा है। अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, गरीबों के लिए कल्याणकारी और विकास योजनाओं का विस्तार हुआ है तथा वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने जिस राष्ट्र निर्माण का सपना देखा था, वह आज साकार हो रहा है।

राष्ट्रीय हित पर संवाद का आह्वान

मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों से समाज के सभी वर्गों के साथ राष्ट्रीय हित और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर संवाद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे सकारात्मक वातावरण बनेगा और सुशासन, विकास तथा सामाजिक संवेदनशीलता को प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करने वाली पीढ़ी ने आपातकाल को देखा और डोला है, इसलिए उसके अनुभवों से समाज और राष्ट्र को दिशा मिल सकती है। समारोह में विधायक गोपाल शर्मा, पूर्व सांसद राजेंद्र गहलोत सहित बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी उपस्थित रहे।

5000 से अधिक आबादी वाले 192 गांवों में बनेंगे अटल प्रगति पथ

राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 5 हजार से अधिक आबादी वाले शेष 192 गांवों में अब अटल प्रगति पथ बनाए जाएंगेः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने इसके लिए 381.91 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इससे 28 जिलों के 192 गांवों एवं आबादी क्षेत्रों में करीब 286 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं सुहदीकरण के कार्य होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राजस्थान के प्रत्येक गांव और आबादी क्षेत्र को सड़क मार्ग से जोड़ना है। अटल प्रगति पथ बनने
से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और समय व परिवहन लागत में कमी आएगी। इन सड़कों से गांवों की बाजार, स्कूल, अस्पताल और मुख्य मार्गों तक पहुंच भी बेहतर होगी। किसानों, विद्यार्थियों, श्रमिकों, व्यापारियों और आमजन को इसका सीथा लाभ मिलेगा। स्वीकृत कार्यों में अजमेर के टांटोटी, घूघरा, गनाहेड़ा, गगवाना, बिड़क्चियावास और देरातू, अलवर के गारू, हरसाना, गढ़ी सवाईराम, बालेटा, पृथ्वीपुरा और तुलेडा तथा बालोतरा के ईटवाया, कनाना, पारलू और कल्याणपुर शामिल है। बासवाहा, बारा, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के गांवों में भी सड़क निर्माण होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery