Thursday, August, 13,2026

पहले दिन ही छा गए 'एसडीएम साहब', युवाओं का दिल जीता

जयपुर: क्या होता है जब अधिकारी बनने का सपना सबसे बड़ी असफलता के बाद भी जिंदा रहता है? और क्या हो, जब दूसरा मौका राकेश के सामने ऐसी कीमत लेकर आए, जिसकी उसने कभी उम्मीद नहीं की थी? 'एसडीएम साहब' सीजन 2 इन्हों सवालों के साथ लौट आया है और प्रीमियर के कुछ ही घंटों में इस बहुप्रतीक्षित सीजन ने दर्शकों और अभ्यर्थियों के बीच मजबूत पकड़ बना ली है। सीजन 1 में प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव, महत्वाकांक्षा, रिश्तों और सफलता की लगातार कोशिश इस तरह से दिखाई गई थी कि युवाओं के बीच इसने खासी पहचान बना ली थी।

इसके विलफडेंगर ने दर्शकों को आगे की कहानी के जवाबों का इंतजार करने पर मजबूर कर दिया था। सीजन 2 उसी अधूरी कहानी को आगे बढ़ाते हुए राकेश को एक ऐसे मोड़ पर ले जाता है, जहां असफलता, आत्म-संदेह, प्रेम, परिवार, दोस्ती और महत्वाकांक्षा आपस में टकराते हैं। राकेश का पहला प्रयास असफल हो जाता है और वह मुश्किल दौर में पहुंच जाता है। इसी बीच एक अप्रत्याशित मुलाकात उसके सामने उम्मीद की नई किरण लेकर आती है। क्या यह उसके लिए बदलाव का मोड़ है या एक और परीक्षा ? वहीं, राकेश के संघर्ष के बीच प्रभा उसका भावनात्मक सहारा बनी रहती है। अधिकारी बनने की राह में राकेश के लिए क्या उसका प्रेम ताकत बनेगा या एक और चुनौती ?

सत्ता, चुनाव, छिपे हुए मकसद भी आएंगे सामने

सीजन 2 में राजनीतिक पृष्ठभूमि को भी आगे बढ़ाया गया है, जहां सत्ता, चुनाव, छिपे हुए मकसद और नए एसडीएम के आगमन से पूरे समीकरण के बदलने का खतरा पैदा हो जाता है। फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोडा की परिकल्पना पर आधारित 'एसडीएम साहब' युवाओं की आकांक्षाओं से सीधे जुड़ी कहानियां कहने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ता है। सीजन 2 में पारंपरिक सफलता की कहानी से आगे बढ़कर यह दिखाया गया है कि असफलता और निराशा के बाद क्या होता है। जब दोबारा शुरुआत करने के बजाय हार मान लेना आसान लगे, तब इसान खुद को कैसे संभालता है।

गानों ने बढ़ाया सीजन 2 के प्रति क्रेज

सीजन की उत्सुकता बढ़ाने वाले नए गाने 'मंजिल मिल जाएगी' और 'मेरी हर खुशी' भी रिलीज किए गए है। 'मंजिल मिल जाएगी' हर उस अभ्यर्थी के जज्बे को दर्शाता है, जो दूर नजर आने वाली मंजिल को पाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। वहीं मेरी हर खुशी' राकेश और प्रभा की बदलती कहानी में रोमांस का रंग जोड़ता है। दोनों गाने फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी एप और यूट्यूब पर भी उपलब्ध है। राजेंद्र गुप्ता और मीनाक्षी शर्मा के निर्देशन में बनी इस सीरीज की कहानी डॉ. संदीप मील ने लिखी है और संपादन आयुष्मान भट्ट ने किया है। सीरीज में सुरेंद्र पाल, प्रथम शर्मा और शिवांगी सिंह राव सहित अन्य कलाकार नजर आ रहे हैं। हर जवाब के साथ एक नया सवाल खड़ा होता नजर आ रहा है। ऐसे में 'एसडीएम साहब' सीजन 2 दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है- क्या राकेश आखिरकार अपनी मंजिल तक पहुंच पाएगा? क्या प्रभा उसका वह सपना, जिसके लिए उसने इतना संघर्ष उसके करीब आएगा, तब उसके साथ देती रहेगी? और जब किया है, आखिरकार सामने क्या होगा?

सिविल सर्विसेज के अभ्यर्थियों के संघर्ष की कहानी

एसडीएम साहब' फर्स्ट इंडिया प्लस ओटीटी की पहली होम प्रोडक्शन है. और यह सिविल सर्विसेज के अभ्यर्थियों के जीवन से जुड़ी कहानी है। इसमें उस मेहनत, त्याग और चुनौतियों को सामने लाया गया है, जिनसे विद्यार्थी, खासकर ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थी, अपने सपने को पूरा करने के दौरान गुजरते हैं। परीक्षा पास करना एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन यह उससे भी बड़ी यात्रा की सिर्फ शुरुआत है। सीरीज इसी वास्तविकता और उस पद के साथ आने वाली जिम्मेदारी को सामने लाने का प्रयास करती है।
-पवन अरोड़ा (सेवानिवृत्त आईएएस) सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर, फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery