Thursday, August, 13,2026

धावास में ओपन जेल के कैदी की हत्या, तीन गोलियां मारीं

जयपुर: करणी विहार थाना इलाके में बुधवार शाम करीब 5:45 बजे धावास रोड पर स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सांगानेर ओपन जेल के कैदी गंगासहाय कुमावत (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने गंगासहाय की बाइक के आगे स्कूटी लगाकर रास्ता रोका और फायरिंग की। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने तीन फायर किए। एक गोली हेलमेट को चीरते हुए गंगासहाय के सिर में जा लगी। वारदात के बाद दोनों बदमाश स्कूटी से फरार हो गए। गंगासहाय धावास का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से सांगानेर खुली जेल में सजा काट रहा था।

बुधवार को वह खुली जेल से घरवालों से मिलने धावास आया था। शाम करीब पौने छह बजे वह वापस जेल लौट रहा था। घर से करीब दो किमी दूर जानकी विहार इलाके में बदमाशों ने उसे निशाना बना लिया। हत्या की सूचना मिलते ही करणी विहार, भांकरोटा और चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमिश्नरेट क्षेत्र में हत्यारों की तलाश के लिए ए-श्रेणी की नाकाबंदी कराई, लेकिन देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने घटनास्थल से तीन गोलियों के खोल और एक खाली मैग्जीन बरामद की है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया।

2018 के हत्याकांड का बदला लेने का शक

पुलिस की शुरुआती जांच में गंगासहाय की हत्या के पीछे वर्ष 2018 में हुई महेंद्र गुर्जर की हत्या का बदला लेने का एंगल सामने आया है। जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल, 2018 को गणेश नगर, मोतीडूंगरी निवासी महेंद्र गुर्जर की धावास में सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गंगासहाय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वर्ष 2022 में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। जेल में आचरण अच्छा होने के कारण मई 2025 में उसे सांगानेर ओपन जेल में शिफ्ट किया गया था। पुलिस अब महेंद्र गुर्जर के परिचितों और पुराने विवाद से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery