Friday, June, 27,2025

अमेरिकी की अर्थव्यवस्था में पहली तिमाही में रही 0.5% की गिरावट

वाशिंगटन: अमेरिकी अर्थव्यवस्था को वर्ष 2025 की पहली तिमाही में झटका लगा है। वाणिज्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से मार्च के बीच सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सालाना आधार पर 0.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह अनुमान से भी अधिक है, क्योंकि पहले 0.2 प्रतिशत गिरावट का अनुमान जताया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, व्यापारिक गतिविधियों में आई यह गिरावट मुख्य रूप से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में शुरू हुए व्यापार युद्ध और उसकी वजह से बढ़े आयात शुल्क के प्रभावों के कारण आई है। कंपनियों ने भारी मात्रा में विदेशी सामान पहले से आयात कर लिया था, जिससे पहली तिमाही में आयात में 37.9% की उछाल आई, जो 2020 के बाद सबसे बड़ी वृद्धि है।

इस कारण जीडीपी में लगभग 4.7 प्रतिशत अंकों की गिरावट दर्ज की गई। उपभोक्ता खर्च में भी गिरावट देखी गई, जो अमेरिकी अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार होता है। साथ ही, संघीय सरकारी खर्च में 4.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जो 1986 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी हो सकती है। डेटा फर्म फैक्टसेट के अनुसार, अप्रैल-जून की तिमाही में अर्थव्यवस्था के फिर से 3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery