Tuesday, November, 25,2025

वियतनाम में पैसों की 'बाढ़'... पर धैर्य का 'सूखा'

हनोई (वियतनाम): एक देश ऐसा भी, जहां नोटों पर रकम सुनकर कोई भी दंग रह जाए। वियतनाम में 5-5 लाख रुपए (500,000 डोंग) तक के नोट खुलेआम चलन में हैं। इतना ही नहीं, 1-1 लाख रुपए (100,000 डोंग) के नोट भी बड़ी संख्या में प्रचलन में हैं, जहां भारत में 2,000 के नोट को लेकर खूब बहस हुई और बाद में उसे बंद कर दिया गया, वहीं वियतनाम में इससे भी अधिक मूल्य के नोट खुलेआम चल रहे हैं।

हनोई पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि इन नोटों से जहां स्थानीय लोगों को सहूलियत है, वहीं विदेशी पर्यटकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। उदाहरण के लिए कोई भारतीय पर्यटक अगर वियतनाम में 40,000 खर्च करना चाहता है तो उसे करीब 12.5 लाख डोंग साथ रखना पड़ता है। इतनी बड़ी रकम ले जाने के लिए कई बार अलग पाउच या बैग की जरूरत पड़ती है।

विदेशी यात्रियों के लिए यह अनुभव आकर्षक होने के साथ साथ चुनौतीपूर्ण भी साबित होता है। डॉ. जगदीश चंद्र बताते हैं
कि वियतनाम की राजधानी हनोई एयरपोर्ट पर विदेशी यात्रियों को इमीग्रेशन प्रक्रिया में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। यहां तीन-तीन हजार पर्यटक लाइन में लगे रहते हैं, जबकि इमीग्रेशन काउंटरों की संख्या सिर्फ चार है।

परिणामस्वरूप, यात्रियों को 5 से 6 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। यहां बिजनेस क्लास यात्रियों के लिए भी कोई अलग काउंटर नहीं है। हालांकि वीआईपी रेफरेंस के जरिए कुछ लोग जल्दी निकल जाते हैं।

भारत के एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन की व्यवस्था बेहद शानदार

इसके विपरीत भारत के दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर अब इमीग्रेशन की व्यवस्था बेहद शानदार हो चुकी है। यहां इमिग्रेशन प्रक्रिया 30 से 50 मिनट में पूरी हो जाती है। वियतनाम से लौट रहे भारतीय पर्यटक गर्व से कहते हैं, 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।' डॉ. जगदीश चंद्र के अनुसार, भारत के हवाई अड्डों और इमिग्रेशन सिस्टम में हुआ यह बदलाव पिछले कुछ वर्षों में देश के आधुनिकीकरण और सुधार अभियानों का प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय एयरपोर्ट्स ने पूरी तरह नया रूप ले लिया है। तेज, सुगम और यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक। वियतनाम जैसे देशों से लौटने वाले भारतीय यात्रियों को यह अंतर साफ दिखाई देता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery