Tuesday, November, 04,2025

US देगा नई टेक्नोलॉजी, भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत

कुआलालंपुर: भारत और अमेरिका ने 10 साल का रक्षा समझौता किया है। इस समझौते के तहत आने वाले 10 सालों तक दोनों देश मिलकर अपनी सेनाओं, रक्षा उद्योग और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करेंगे। अमेरिका भारत से एडवांस टेक्नोलॉजी साझा करेगा, जिससे एडवांस ड्रोन और एआई हथियारों पर संयुक्त शोध में मदद मिलेगी। यह समझौता 31 अक्टूबर को कुआलालंपुर (मलेशिया) में हुआ। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों नेताओं की मुलाकात आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में हुई। बता दें कि यह रक्षा समझौता नया नहीं है। भारत-चीन युद्ध के बाद 1962 में पहली बार इसकी शुरुआत हुई थी। हर 10 साल में इस समझौते को नवीनीकृत किया जाता है।

चार बड़े फायदे

  • सैन्य सहयोग बढ़ेगा: दोनों देशों की सेनाएं मिलकर प्रशिक्षण और सैन्य अभ्यास करेंगी।
  • संयुक्त उत्पादनः यानी दोनों देश मिलकर हथियार, रक्षा उपकरण और नई तकनीक बनाएंगे।
  • तकनीकी साझाकरणःअमेरिका भारत को अपनी कुछ उन्नत रक्षा तकनीक साझा करेगा।

सूचना और खुफिया जानकारीः

  • इस समझौते से भारत की रक्षा तकनीक और ताकत में वृद्धि होगी। भारत को अमेरिका से उन्नत तकनीक मिलेगी।
  • अमेरिका के जेवलिन एंटी-टैंक मिसाइल, अपाचे हेलिकॉप्टर, एमक्यू-9बी ड्रोन और पी-8आई विमानों से भारतीय सेना को बल मिलेगा।
  • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन से निपटने के लिए यह समझौता कारगर साबित होगा। स्वदेशी लड़ाकू विमानों के विकास की गति बढ़ेगी।
  • यह समझौता सीधा संदेश है कि दोनों देशों के पुराने संबंध और अधिक मजबूत हो रहे हैं, इनमें किसी तरह की कमी नहीं आई है।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery