Tuesday, November, 04,2025

पाक ने काबुल में की बमबारी... अफगान का पेशावर में जवाबी हमला

काबुल/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने बुधवार शाम अफगानिस्तान के काबुल और स्पिन बोल्डक में हवाई हमले किए। अफगानी मीडिया के अनुसार, इन हमलों में दर्जनों लोग मारे गए। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के पेशावर में ड्रोन हमला किया। इस हमले में एक प्लाजा के कमरे को निशाना बनाया गया, जिसका कथित तौर पर खुफिया गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। हमलों के बाद दोनों देशों ने फिलहाल 48 घंटे का सीजफायर लागू किया। रॉयटर्स के अनुसार, यह युद्धविराम भारतीय समयानुसार बुधवार शाम 6:30 बजे से लागू हुआ।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। दोनों देशों के बीच तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के मुद्दे पर बीते एक हफ्ते से संघर्ष जारी था। तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि पाकिस्तान के अनुरोध पर युद्धविराम लागू किया गया है। अफगान सूत्रों के मुताबिक, अफगान सुरक्षाबलों ने डूरंड लाइन पर स्पिन बोल्डक में कई पाकिस्तानी चौकियों को नष्ट कर दिया। इसके साथ ही कई पाक सैनिकों को बंदी बना लिया है। यह बीते एक हफ्ते में दोनों देशों के बीच तीसरी बड़ी झड़प है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery