Monday, November, 03,2025

8 गोल्ड मेडल जीत चुका नेशनल तीरंदाज कोटा में ट्रेन से गिरा, मौत

कोटा: यहां रेलवे स्टेशन पर नेशनल लेवल के तीरंदाजी खिलाड़ी की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उसे खाना लेने के लिए कोटा स्टेशन पर उतरना था, इसलिए वह साथियों के साथ गेट पर खड़ा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। गंभीर रूप से घायल अर्जुन को तुरंत एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल डालचंद ने बताया कि मृतक की पहचान अर्जुन सोनावाने (20) के रूप में हुई है, जो नासिक (महाराष्ट्र) का रहने वाला था। अर्जुन अपनी पूरी टीम और कोच के साथ शकूरबस्ती-मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल ट्रेन में सफर कर रहा था। शनिवार रात 8.30 बजे ट्रेन कोटा जंक्शन पर पहुंची थी। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर धीमी गति से पहुंची, टीम के सदस्यों के साथ अर्जुन भी उतरने के लिए गेट पर आ गया। इस दौरान अर्जुन का पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। अर्जुन ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। मौके पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। रविवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव कोच और साथी खिलाड़ियों को सौंप दिया गया।

बठिंडा में टूर्नामेंट खेलकर लौट रहे थे

मृतक खिलाड़ी के मैनेजर अनिल कमलापुरे ने बताया कि बठिंडा (पंजाब) में हमारा आर्चरी का टूनमिंट था, जो 31 अक्टूबर को खत्म हो गया था। इसके बाद हम लोग महाराष्ट्र के लिए निकले थे। मैनेजर ने बताया कि अर्जुन ग्रेजुएशन कर रहा था। पिछले 5 सालों से तीरंदाजी कर रहा था। 8 बार नेशनल खेल चुका था। स्टेट और नेशनल टूनमिंट में 8 बार गोल्ड मेडल जीत चुका था। अर्जुन के पिता किसान हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery