Monday, November, 03,2025

नीतीश को बिहार की जनता से ज्यादा 'कुर्सी' से प्यारः पायलट

पटना: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने रविवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य की जनता से ज्यादा सत्ता और 'कुर्सी' से प्यार है। पटना में संवाददाताओं से बातचीत में पायलट ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद, बिहार में भाजपा की 'वैसाखियां' छीन ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में '400 पार' का दावा किया था, लेकिन 250 सीटें भी नहीं ला पाई। केंद्र में सरकार बनाने के लिए उसे बिहार और आंध्र प्रदेश की बैसाखियों पर निर्भर रहना पड़ा। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के सामने बेबस हो चुके हैं। उन्होंने कहा, 'यह वही नीतीश कुमार हैं, जिन्होंने एक समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डीएनए पर सवाल उठाए जाने के बाद सैकड़ों बिहारवासियों के काटे हुए नाखून उन्हें कुरियर से भेजे थे, लेकिन अब कुर्सी के मोह ने उन्हें असहाय बना दिया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 'डबल इंजन' दावे पर हमला करते हुए पायलट ने कहा कि यह डबल इंजन हर मोर्चे पर फेल हो गया है। राजग के घोषणा पत्र को लेकर पायलट ने आरोप लगाया कि गठबंधन (राजग) जनता को गुमराह कर रहा है और पुराने अधूरे वादों के बावजूद नए झूठे वादे कर रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery