Monday, May, 18,2026

यूएई के परमाणु संयंत्र के बाहर ड्रोन हमला

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात के अल धफरा इलाके स्थित बराका परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बाहर रविवार को ड्रोन हमले के बाद बिजली जनरेटर में आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक घटना में कोई घायल नहीं हुआ और परमाणु संयंत्र की सुरक्षा या रेडिएशन स्तर पर कोई असर नहीं पड़ा। यूएई के परमाणु नियामक ने कहा कि संयंत्र की सभी इकाइयां सामान्य रूप से काम कर रही हैं।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने बताया कि हमले के कारण एक विद्युत जनरेटर प्रभावित हुआ, जिसके बाद एक रिएक्टर को आपातकालीन डीजल जनरेटर से बिजली दी गई। आईएईए प्रमुख राफेल मारियानो ग्रोसी ने घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि परमाणु सुरक्षा को खतरे में डालने वाली सैन्य गतिविधियां अस्वीकार्य हैं। हालांकि किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन क्षेत्रीय तनाव के बीच ईरान पर शक जताया जा रहा है। हाल के दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा है, जबकि यूएई में अमेरिकी सैनिक और इजराइली एयर डिफेंस सिस्टम की मौजूदगी भी चर्चा में रही है। बरकाह संयंत्र अरब जगत का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र है और यूएई की करीब एक चौथाई बिजली जरूरत पूरी करता है।

रूस में यूक्रेनी ड्रोन हमले में भारतीय कर्मचारी की मौत

मॉस्को। यूक्रेन की ओर से रूस की राजधानी मॉस्को क्षेत्र में किए गए ड्रोन हमले में एक भारतीय कर्मचारी सहित चार लोगों की मौत हो गई है। मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को इसकी पुष्टि की। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि दूतावास के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती घायल भारतीय कर्मचारियों से मुलाकात की। दूतावास ने मृतक के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित कर्मचारियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

होर्मुज संकट के बीच 20 हजार टन एलपीजी लेकर गुजरात पहुंचा जहाज

कांडला। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कतर से 20,000 टन एलपीजी लेकर रवाना हुआ जहाज सुरक्षित रूप से दीनदयाल बंदरगाह पहुंच गया। अधिकारियों के अनुसार मार्शल आइलैंड के ध्वज वाला पोत 'एमवी सिमी' 13 मई को होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने के बाद शनिवार देर रात कांडला बंदरगाह पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि मार्च की शुरुआत से अब तक 13 भारतीय ध्वज वाले जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं, जिनमें 12 एलपीजी टैंकर और एक कच्चा तेल ले जाने वाला पोत शामिल है। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का अहम समुद्री मार्ग है, जहां से दुनिया की करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा आपूर्ति गुजरती है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण इस मार्ग की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery