Saturday, July, 05,2025

नए भारत के लिए आकाश भी सीमा नहीं: पीएम मोदी

पोर्ट ऑफ स्पेन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नए भारत के लिए अब आकाश भी सीमा नहीं है। त्रिनिदाद एवं टोबैगो में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत के तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक विकास की सराहना की और कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा। पीएम मोदी की यह यात्रा 1999 के बाद इस कैरेबियाई देश में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। वे इस समय पांच देशों के दौरे पर हैं. जिसमें त्रिनिदाद एवं टोबैगो उनका दूसरा पड़ाव है। मोदी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था न केवल सबसे तेजी से बढ़ रही है, बल्कि यह ग्राम्य भारत तक परिवर्तन पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि हमने दिखा दिया है कि गरीबों को सशक्त बनाकर गरीबी को हराया जा सकता है। 

आस्था और परंपरा की सौगात

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि वह अयोध्या स्थित राम मंदिर की प्रतिकृति, सरयू नदी का जल और महाकुंभ का पवित्र जल लेकर आए हैं। उन्होंने वहां की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर से इसे गंगा धारा में अर्पित करने का अनुरोध किया और कहा कि यह त्रिनिदाद की धरती को आध्यात्मिक ऊर्जा देगा।

तकनीकी भारत की झलक

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तकनीकी क्रांति पर बल देते हुए कहा कि एआई, सेमीकंडक्टर और क्वांटम कंप्यूटिंग भारत के विकास के नए इंजन बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप केंद्र है, और इसमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय है। यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के 50% डिजिटल लेनदेन भारत में होते हैं और यह डिजिटल बदलाव भारत की नई पहचान बन गया है। उन्होंने त्रिनिदाद एवं टोबैगो को इस क्षेत्र में यूपीआई अपनाने वाला पहला देश बनने पर बधाई भी दी।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery