Thursday, July, 03,2025

पहलगाम हमले के दोषियों को दंडित किया जाए: क्वाड

वाशिंगटन:  चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद समूह 'क्वाड' ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की साजिश रचने वालों, उसे अंजाम देने वालों और इसके वित्त पोषकों को बिना किसी देरी के न्याय के कठघरे में लाने का आह्वान किया। साथ ही संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से इस संबंध में सहयोग बढ़ाने की अपील की।

चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) के सदस्य देशों अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के विदेश मंत्रियों ने इस वर्ष के अंत में भारत में होने वाले समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए व्यापक एजेंडा तय करने के लिए मंगलवार रात को अमेरिका की राजधानी में बैठक की। बैठक के बाद जारी एक साझा बयान में 'क्वाड' सदस्य देशों ने 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का दृढ़तापूर्वक समर्थन किया। ज्ञात रहे कि पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। हालांकि, संयुक्त बयान में मंत्रियों ने पाकिस्तान का या मई में भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष का जिक्र नहीं किया। बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी बोंग और जापान में उनके समकक्ष ताकेशी इवाया शामिल हुए।

पीड़ितों व अपराधियों को एक तराजू में नहीं रख सकते: जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद के पीड़ितों और अपराधियों को कभी भी समान नहीं माना जाना चाहिए और भारत को आतंकवादी हमलों से अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के अपने समकक्षों की मौजूदगी में जयशंकर ने यह भी कहा कि भारत को उम्मीद है कि उसके क्वाड साझेदार आतंकवाद से निपटने के मामले में उसकी स्थिति को समझेंगे और उसकी सराहना करेंगे। उन्होंने कहा, विश्व को आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता दिखानी चाहिए। पीड़ितों और अपराधियों को कभी भी समान नहीं माना जाना चाहिए और भारत को आतंकवाद से अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है।

क्वाड बंदरगाह साझेदारी की घोषणा

'क्वाड' की बैठक में इस साल मुंबई में 'भविष्य के क्वाड बंदरगाह' साझेदारी शुरू करने की योजना की भी घोषणा की गई। 'क्वाड' के विदेश मंत्रियों ने विशेष रूप से खतरनाक और उकसावे वाली कार्रवाइयों पर प्रकाश डाला, जिसमें तट से दूर संसाधन विकास में हस्तक्षेप, नौवहन और क्षेत्र के ऊपर से विमानों के आवागमन की स्वतंत्रता में बार-बार बाधा डालना और सैन्य विमानों एवं तट रक्षक तथा समुद्री मिलिशिया जहाजों द्वारा खतरनाक युद्धाभ्यास शामिल हैं। समुद्री मिलिशिया जहाज आम तौर पर असैन्य जहाज होते हैं, जो प्राय मछली पकड़ने में इस्तेमाल होते हैं, लेकिन ये चीन के सैन्य और अर्द्धसैनिक अभियानों में मदद करते हैं। 'क्वाड' मंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि समुद्री विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार हल किया जाना चाहिए।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा पर सहयोग का विस्तार करने तथा महत्वपूर्ण एवं दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति पर सहयोग बढ़ाने को लेकर सहमति व्यक्त की है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में समूह की प्रासंगिकता सुनिश्चित करने के लिए वाणिज्य और व्यापार महत्वपूर्ण होंगे। क्वाड ने एक बयान में 'क्वाड महत्वपूर्ण खनिज पहल' की घोषणा की, जिसका उद्देश्य अहम खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित और विविधतापूर्ण बनाने पर सहयोग करके आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना एवं सामूहिक रूप से लचीले रुख को अपनाना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery