Saturday, July, 05,2025

भारत की मिठास का उत्सव 'जेसी मैंगो फेस्ट 2025'

जयपुर: ग्रीष्म ऋतु के प्रिय फल 'आम' को समर्पित JC Mango Fest 2025 का भव्य आयोजन गुरुवार को नोएडा स्थित भारत 24 मुख्यालय में किया गया। इस अनूठे आयोजन में देशभर की विभिन्न आम की किस्मों को एक मंच पर लाकर न केवल भारतीय कृषि नवाचार का प्रदर्शन हुआ, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को भी प्रभावी रूप से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस पहल को कृषि क्षेत्र में परंपरा और रचनात्मकता का संगम बताया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने भारत 24 और डॉ. जगदीश चंद्र के इस दृष्टिकोण को दूरदर्शी करार दिया। भारत 24 के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ डॉ. चंद्र और डॉ. शर्मा का स्वागत पूनम मिश्रा ने किया। इस अवसर पर भारत 24 के न्यूज डायरेक्टर सैयद उमर और पॉलिटिकल एडिटर अदिति नागर भी मौजूद रहे। एक खास पल तब आया जब डॉ. जगदीश चंद्र ने 'फलों के राजा' आम का स्वाद लिया। रस भरे आम का स्वाद लेते हुए उनके चेहरे पर दिखी सादगी और प्रसन्नता ने इस आयोजन की आत्मा को खूबसूरती से उकेरा।

इस उत्सव में देशभर की प्रसिद्ध आम की किस्में जैसे अल्फासो, दशहरी, सिंदूरी और नीलम आकर्षण का केंद्र बनीं। परंपरा और स्वाद के इस रंग बिरंगे संगम ने JC MANGO FEST 2025 को वास्तव में 'भारत की मिठास का उत्सव' बना दिया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery