Saturday, July, 05,2025

हम धर्मनिरपेक्ष, कांग्रेस सांप्रदायिक पार्टी : रिजिजू

नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कांग्रेस पर मुसलमानों को वोटबैंक बनाए रखने के लिए उनकी गरीबी दूर न करने तथा गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि असल में भाजपा धर्मनिरपेक्ष है और मुख्य विपक्षी दल तथा उसकी सहयोगी पार्टियां सबसे बड़े सांप्रदायिक हैं। उन्होंने हज समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि वोट बैंक बनने से मुसलमानों को नुकसान हुआ और कांग्रेस को इसका राजनीतिक फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में हज का अब तक का सबसे बेहतरीन आयोजन किया गया तथा अगले साल उनका मंत्रालय इसमें और सुधार करने का प्रयास करेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के हज के लिए आवेदन जल्द शुरू हो जाएंगे और इस धार्मिक यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों को जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि इस साल हज के दौरान 64 भारतीय हजयात्रियों की मौत हुई जबकि 2024 में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी। रिजिजू ने यह भी कहा कि जिंदगी में एक बार हज करना हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है और इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के मूलमंत्र को लेकर चल रही है। उन्होंने निजी टूर ऑपरेंटरों का भी आह्वान किया कि वे सऊदी अरब सरकार द्वारा तय समय सीमा और शर्तों का पालन करें।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery