Friday, July, 04,2025

3 महीनों में 767 किसानों ने जान दी, सरकार चुप : राहुल

नई दिल्ली:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर गुरुवार को केंद्र एवं राज्य सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार के स्तर पर चुप्पी तथा बेरुखी देखी जा रही है। उन्होंने यह दावा भी किया कि यह सिस्टम किसानों को मार रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने 'पीआर' का तमाशा देख रहे हैं।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, सोचिए... सिर्फ तीन महीनों में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली। क्या यह सिर्फ एक आंकड़ा है? नहीं... ये 767 उजड़े हुए घर हैं। 767 परिवार, जो कभी नहीं संभल पाएंगे और सरकार चुप है। बेरुखी से देख रही है।

किसानों को चुपचाप मार रहा है सिस्टम

राहुल ने दावा किया कि किसान हर दिन कर्ज में और गहराई तक डूब रहा है। बीज महंगे हैं, खाद महंगी है, डीजल महंगा है... लेकिन एमएसपी की कोई गारंटी नहीं। जब वे कर्ज माफी की मांग करते हैं, तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। यह सिस्टम किसानों को चुपचाप मार रहा है, लेकिन पीएम अपने ही पीआर का तमाशा देख रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि लेकिन जिनके पास करोड़ों रुपए हैं? उनके कर्ज मोदी सरकार आराम से माफ कर देती है। आज की ही खबर देख लीजिए, अनिल अंबानी का 48,000 करोड़ रुपए का एसबीआई फ्रॉड। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कहा था, किसान की आमदनी दोगुनी करेंगे। आज हालत ये है कि अन्नदाता की जिंदगी ही आधी हो रही है।

भाजपा ने दिखाया आईना

भारतीय जनता पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए एक्स पर एक चार्ट साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस सरकार के 15 साल के कार्यकाल के दौरान महाराष्ट्र में 55,928 किसानों ने आत्महत्या की। मृतकों को गिनने की राजनीति घृणित है, लेकिन राहुल गांधी जैसे लोगों को आईना दिखाना जरूरी है। भाजपा नेता ने कहा कि अपना मुंह खोलने से पहले राहुल गांधी को महाराष्ट्र में उनकी पार्टी की सरकार के कार्यकाल के दौरान द्वारा किए गए पाप को याद करना चाहिए। वहीं, महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बताए गए किसानों की आत्महत्या के आंकड़ों की जांच करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery