Friday, July, 04,2025

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन लोगों ने पुलिस से की मारपीट

टोंक: देवली के राजमहल गांव में बुधवार रात ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत के बाद गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने गई पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस दौरान धरने में शामिल महिलाओं ने एक कॉन्स्टेबल को घेर लिया। उसको जमकर पीटा। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। मामले के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे हुई इस घटना में मौके पर ही युवक की मौत हो गई थी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने देवली-राजमहल मार्ग पर शव रख धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा, देवली पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह, देवली थाना प्रभारी दौलतराम और देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर मौके पर पहुंचे। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे विधायक राजेंद्र गुर्जर और प्रशासन के अधिकारी परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दे रहे थे। इसी दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं परिजन

युवक की मौत के बाद बुधवार रात से ही ग्रामीण शव को जमीन पर रखकर धरना दे रहे हैं। पूरी रात पुलिस ग्रामीणों को समझाती रही। ग्रामीणों की मांग है कि परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा, परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। इधर, इन मांगों को लेकर पुलिस और प्रशासन में सहमति नहीं बन पाई है। विधायक राजेंद्र गुर्जर ने भी मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी बात भी नहीं मानी। करीब 2 घंटे की समझाइश के बाद जब ग्रामीण नहीं माने, तो विधायक और पुलिस प्रशासन को बैरंग लौटना पड़ा।

ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में

देवली डीएसपी रामसिंह ने बताया कि युवक को कुचलने वाले आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। राजमहल गांव में बुधवार रात एक 26 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर से कुचलने से मौत हो गई। मृतक पप्पू पुत्र कजोड़ गुर्जर है।

हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन

राजसमंद। कुंभलगढ़ किले में 6 जुलाई को मोहर्रम का जुलूस निकालने की परमिशन को लेकर विवाद हो गया। हिंदू संघर्ष समिति ने गुरुवार को बाजार बंद रखा और टायर जलाकर प्रदर्शन किया। समिति ने किले में मोहर्रम जुलूस निकालने पर रोक लगाने की मांग की। संघर्ष समिति के सदस्य रजनीश शर्मा ने कहा कि पुरातत्व विभाग के नियमानुसार शाम 5 बजे बाद किले में जाने की अनुमति नहीं होती है। ऐसे में शाम को ताजियों को जाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरुवार के विरोध के बाद अनिश्चितकालीन के लिए कुंभलगढ़ बंद रहेगा। 5 जुलाई को बड़ी संख्या में सभी लोग कुंभलगढ़ किले में पहुंचेंगे। संघर्ष समिति के अनुसार सुबह 6 से 8 और शाम 6 से 8 बजे तक जरूरी चीजों की खरीद के लिए दुकानें खुलेंगी। विरोध की सूचना पर कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि गलती पुरातत्व विभाग की है। पहले भी केलवाड़ा में मोहर्रम रूट को लेकर बदलाव करवाया गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery