Friday, July, 04,2025

धनंजय सिंह समेत सभी आरोपी बरी

जौनपुर:  जौनपुर की एक स्थानीय अदालत ने दो लोगों की हत्या से जुड़े 15 साल पुराने एक मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

शासकीय अधिवक्ता लालबहादुर पाल ने बताया कि जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के बेलाव घाट पर ठेकेदारी के विवाद को लेकर एक अप्रैल 2010 की सुबह संजय निषाद व नंदलाल निषाद नामक व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में तत्कालीन सांसद धनंजय सिंह, आशुतोष सिंह तथा पुनीत सिंह सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। हालांकि, पुलिस ने सभी को क्लीन चिट दे दी थी। बाद में सीबी-सीआईडी ने जांच के बाद आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था।

पाल ने बताया कि विशेष सांसद-विधायक अदालत के न्यायाधीश सादिक सिद्दीकी ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत मामले के सभी आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत का फैसला आने के बाद धनंजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि इस मामले में उन्हें राजनीतिक रंजिश के तहत फंसाया गया था। मगर उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा था। मामले में दोषमुक्त होने पर उन्होंने न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया। पूर्व सांसद ने कहा कि उस समय वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद थे। इस घटना की दो बार सीबी-सीआईडी जांच हुई थी। जांच में और अन्य प्रक्रिया में उन्हें निर्दोष पाया गया था। आज आए फैसले के जरिए न्यायालय ने उनकी दोषमुक्ति पर मुहर लगा दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery