Saturday, July, 05,2025

'ऑपरेशन सिंदूर' में तीन दुश्मनों से लड़ा भारत

नई दिल्ली: डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर. सिंह ने शुक्रवार को खुलासा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत केवल पाकिस्तान से ही नहीं, बल्कि चीन और तुर्किए के अप्रत्यक्ष समर्थन के चलते तीन दुश्मनों से एक साथ लड़ रहा था। नई दिल्ली में फिक्की के "न्यू एज मिलिट्री टेक्नोलॉजीज" कार्यक्रम में बोलते हुए जनरल सिंह ने बताया कि हमारे सामने केवल एक सीमा पर शत्रु नहीं था, बल्कि उसके पीछे दो और ताकतें थीं। चीन ने पाकिस्तान को हथियार और लाइव डेटा दिया और हमें एक तरह से टेस्टिंग लैब की तरह इस्तेमाल किया गया। वहीं तुर्किए ने पाकिस्तान को घातक ड्रोन मुहैया कराए, जिनका इस्तेमाल हमारे खिलाफ हुआ। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य क्षमताओं और रणनीतिक सोच की असली परीक्षा ली।

लीडरशिप का स्पष्ट संदेश... जवाब देना है, झेलना नहीं

लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया कि आज के युद्धों में दर्द सहने की नीति अब पुरानी हो गई है। लीडरशिप का संदेश स्पष्ट था जवाब देना है, झेलना नहीं। हमने 21 संभावित लक्ष्यों की पहचान की और उनमें से 9 को चुनकर सटीक हमले किए। उन्होंने यह भी चेताया कि आने वाले समय में दुश्मन जनसंख्या केंद्रों को भी निशाना बना सकते हैं, इसलिए अब जरूरत है कि हम अपने एयर डिफेंस सिस्टम को और मजबूत करें। जनरल सिंह ने इजराइल का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके पास आयरन डोम और उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम हैं। हमारे पास यह सब नहीं है, क्योंकि हमारा क्षेत्र बड़ा है, लेकिन हमें तेजी से तकनीक में निवेश करना होगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery