Saturday, July, 05,2025

रूस का 550 ड्रोन-मिसाइलों से हमला

कीव: रूस ने यूक्रेन के खिलाफ गत तीन साल से अधिक समय से जारी युद्ध के तहत गुरुवार देर रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर सबसे बड़ा हवाई हमला किया जिसमें 23 लोग घायल हो गए और राजधानी के कई जिलों में नुकसान हुआ है। रूस की वायुसेना के मुताबिक उसने रात में यूक्रेन पर 550 ड्रोन और मिसाइल हमले किए। अधिकतर हमले शाहिद ड्रोन से किए गए जबकि 11 मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया। कीव में पूरी रात ड्रोन की गड़गड़ाहट, धमाकों तथा मशीन गन से तीव्र गोलीबारी की आवाजें सुनीं गई। महापौर विटाली क्लिटस्को ने बताया कि हमले का मुख्य लक्ष्य कीव था। इसमें 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 14 अस्पताल में भर्ती हैं। यूक्रेन की वायु रक्षा ने दावा किया कि उसने दो क्रूज मिसाइलों सहित 270 लक्ष्यों को मार गिराया।

पुतिन का युद्धविराम से इनकार

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि सभी लक्ष्य हासिल होने तक यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रहेगा। क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने दोनों राष्ट्रपतियों के बीच एक घंटे तक चली टेलीफोन वार्ता के बाद संवाददाताओं को बताया कि मास्को संघर्ष का कूटनीतिक समाधान तलाशना जारी रखेगा, लेकिन इसके मूल कारणों को अनदेखा नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि पुतिन ने द्ध को समाप्त करने के लिए जल्द से जल्द युद्धविराम समझौते की ट्रंप की अपील को अस्वीकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने कीव के साथ राजनीतिक बातचीत के माध्यम से समाधान तलाशने की इच्छा जताई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery