Tuesday, November, 17,2026

न्यू सांगानेर और कालवाड़ रोड पर गरजेगा JDA का बुलडोजर

जयपुर: दिवाली की राहत खत्म होते ही जयपुर में अतिक्रमणों पर जेडीए की कार्रवाई तेज होने वाली है। शहर की दो प्रमुख सड़कों को चौड़ी करने के लिए बुलडोजर चलाने की तैयारी है। न्यू सांगानेर रोड पर 260 अतिक्रमण चिह्नित हैं, जबकि कालवाड़ रोड पर 100 से अधिक दुकान मकान कार्रवाई की जद में हैं। एक तरफ हाई कोर्ट के आदेश का दबाव है तो दूसरी तरफ बढ़ते यातायात को राहत देने की चुनौती। ऐसे में आने वाले दिन इन दोनों सड़कों के लिए अहम रहने वाले हैं।

सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक करीब 2.4 किमी लंबे हिस्से में जेडीए बड़े अभियान की तैयारी कर रहा है। यहां सड़क सीमा में 260 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं, जिनमें 100 से अधिक दुकानें शामिल हैं। कई जगह पांच से 40 फीट तक सड़क की जमीन पर कब्जा कर दुकानें और मकान बना लिए गए हैं। इनमें एक से तीन मंजिला निर्माण भी हैं। जेडीए ने 210 लोगों को धारा 72 के तहत नोटिस जारी किए हैं और कार्रवाई के लिए पांच टीमें गठित की हैं। 21 और 22 नवंबर को अभियान चलाने की तैयारी है। मास्टर प्लान में इस मार्ग की चौड़ाई 100 फीट निधर्धारित है। राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस इंद्रजीत सिंह और जस्टिस संगीता शर्मा की खंडपीठ ने सुरेश चंद रावत व अन्य की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए जेडीए को दो सप्ताह में अतिक्रमण हटाकर शपथ पत्र के साथ पालना रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की पालना नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से अदालत में तलब किया जा सकता है।

कालवाड़ रोड : 25 नवंबर तक खुद हटाओ निर्माण, फिर जेडीए चलाएगा बुलडोजर

कालवाड़ रोड पर भी सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। एक्सप्रेस पुलिया से गोविंदपुरा बस स्टैंड तक करीब तीन किमी क्षेत्र में जेडीए सर्वे और डिमार्केशन कर रहा है। प्रस्तावित 160 फीट सड़क सीमा में आने वाली दुकानों, मकानों और अन्य निर्माणों पर लाल निशान लगाए गए हैं। इस दायरे में 100 से अधिक निर्माण प्रभावित हो सकते हैं। व्यापारियों को 25 नवंबर तक खुद अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई है। इसके बाद जेडीए कार्रवाई करेगा। पृथ्वीराज नगर नॉर्थ और जोन-7 उपायुक्त के निर्देश पर हो रहे सर्वे में फिलहाल 160 फीट चौड़ाई को आधार बनाया गया है। मार्ग के कई हिस्सों में सड़क 80 फीट या इससे भी कम चौड़ी है। पिछले सप्ताह अधिकारियों के साथ बैठक में व्यापारियों ने 160 फीट चौड़ाई रखने की मांग की थी।

पहले भी चला था अभियान, फिर थम गई कार्रवाई

न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए ने 5 अक्टूबर को सैकड़ों पुलिसकर्मियों और जेसीबी के साथ कार्रवाई शुरू की थी। पहले चरण में मुख्य रूप से फुटपाथ के कब्जे हटाए गए। इसके बाद कई दुकानदारों और मकान मालिकों ने सीढ़ियां, रैंप, टीनशेड और आगे निकले हिस्से खुद हटाने शुरू कर दिए। दिवाली तक कार्रवाई रोकने की व्यापारियों की मांग और पंचायत चुनाव में पुलिस जाब्ता व्यस्त होने से अभियान आगे नहीं बढ़ सका। प्रभावित लोगों ने करीब 90 साल से वहां रहने और मकानों के प्रभावित होने का तर्क देते हुए हाई कोर्ट में पक्षकार बनने की अर्जियां लगाई, लेकिन एक दर्जन से अधिक अर्जियां खारिज हो गई। मामले में अगली सुनवाई 7 दिसंबर को होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery