Tuesday, November, 17,2026

वैवाहिक विवाद में FIR से किसी व्यक्ति का चरित्र दागदार नहीं होता

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर बेंच ने वैवाहिक विवादों में दर्ज आपराधिक मुकदमों के आधार पर सरकारी नौकरी से वंचित करने को मनमाना माना है। जस्टिस कुलदीप माथुर की एकलपीठ ने कहा कि केवल एफआईआर दर्ज होने या आपराधिक मामला लंबित रहने से किसी व्यक्ति का चरित्र दागदार नहीं हो जाता। दोषसिद्ध होने तक प्रत्येक व्यक्ति निदर्दोष माना जाता है। कोर्ट ने चूरू निवासी कुलदीप सिंह को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तत्काल नियुक्ति देने के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती परीक्षा पास की थी।

दस्तावेज सत्यापन के बाद जुलाई-अगस्त 2026 में उसे गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापन भी आवंटित हो गया। लेकिन नवंबर 2025 में पत्नी की ओर से दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप में बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने के कारण पुलिस सत्यापन रिपोर्ट का हवाला देकर स्कूल प्रशासन ने जॉइनिंग नहीं दी। कोर्ट ने कहा कि वैवाहिक विवादों में कई बार दबाव बनाने के उद्देश्य से भी मुकदमे दर्ज होते हैं। ऐसे मामलों में आरोपों की प्रकृति और संबंधित पद के दायित्वों पर उनके प्रभाव का आकलन किए बिना नियुक्ति रोकना आजीविका और गरिमापूर्ण जीवन के अधिकार का उल्लंघन है। कोर्ट ने विभाग को नियुक्ति देने के निर्देश देते हुए शर्त रखी कि अभ्यर्थी को लंबित मामले में भविष्य में दोषसिद्ध होने पर नियुक्ति के आधार पर विशेष अधिकार का दावा नहीं करने का शपथ पत्र देना होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery