Tuesday, November, 17,2026

उत्तरी हवाएं बढ़ाएंगी सर्दी का असर, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

जयपुर: प्रदेश में बारिश का दौर थमने के बाद अब सर्दी का असर बढ़ने लगेगा। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से आगामी तीन-चार दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में 21 नवंबर को देवउठनी एकादशी से शुरू होने वाले शादी-विवाह के आयोजनों में बारिश की बाधा नहीं रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। इससे पहले 15 नवंबर को बीकानेर, जैसलमेर, चूरू और सीकर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी।

अब मौसम साफ रहने और उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट के आसार हैं। तापमान की बात करें तो सोमवार को जयपुर में अधिकतम 29.7 और न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अजमेर में 30.2 और 16.4 डिग्री, सीकर में 27.5 और 13.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 28.7 और 14.1 डिग्री तथा बीकानेर में 27.4 और 17.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सीकर प्रदेश के प्रमुख शहरों में सबसे ठंडा रहा। वहीं, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तंत्र बनने की संभावना है, लेकिन फिलहाल इसका राजस्थान के मौसम पर विशेष प्रभाव पड़ने के आसार नहीं हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery