Tuesday, November, 17,2026

सफाई की हकीकत जानने रोज फील्ड में जाएंगे अफसर

जयपुर: जयपुर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही अब अधिकारियों को भारी पड़ सकती है। स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने सभी जोन उपायुक्तों और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों को रोजाना फील्ड में उतरकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को निरीक्षण के साथ मौके पर मिली खामियों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी प्रतिदिन मुख्यालय भेजनी होगी।

सोमवार को जयपुर के सभी जोन उपायुक्तों के साथ हुई बैठक में शासन सचिव ने शहर के विभिन्न इलाकों में कचरा पॉइंट्स और सफाई में लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। निर्देशों की पालना नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को मुख्य सड़कों के साथ आवासीय कॉलोनियों, आंतरिक सड़कों, सब्जी मंडियों और बाजारों में भी सफाई सुनिश्चित करनी होगी। चिह्नित कचरा पॉइंट्स खत्म करने के साथ यह भी देखना होगा कि वहां दोबारा कचरा जमा नहीं हो।

कचरा गाड़ी नहीं पहुंची तो तय होगी जिम्मेदारी

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था की भी नियमित निगरानी होगी। किसी इलाके में कचरा गाड़ी नहीं पहुंचने या संग्रहण में अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा, अतिरिक्त निदेशक डीएलबी डॉ. अशोक कुमार, अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल और मुख्य अभियंता प्रदीप गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सफाईकर्मियों की तैनाती नहीं तो धरना देंगे पार्षद

इधर, वार्डों में अतिरिक्त सफाईकर्मी नहीं लगाने और 2.94 करोड़ रुपए के कार्यदिश के मामले में सोमवार को सिविल लाइंस के कांग्रेस पार्षदों ने जोन आयुक्त से मिलकर अपनी नाराजगी जताई। पार्षदों ने मांग की कि कार्यदिश के अनुसार वार्डों में सफाईकर्मियों की तैनाती की जाए और खर्च का पूरा हिसाब दिया जाए। वार्ड 91 के पार्षद सीताराम मेहरा और वार्ड 93 के पार्षद जितेंद्र शर्मा ने कहा कि अतिरिक्त कर्मचारी लगाने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक कर्मचारी नहीं लगाए गए। पार्षदों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो धरना देंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery