Tuesday, November, 17,2026

वनस्थली विद्यापीठ में जुटेंगी 20 देशों की 120 प्रमुख महिला नेता

टॉक: वनस्थली विद्यापीठ परिसर में ब्रिक्स महिला नेतृत्व शिखर सम्मेलन-2026 का आयोजन 19 से 23 नवंबर तक होगा। भारत में पहली बार आयोजित हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ब्रिक्स देशों सहित 20 देशों की 120 प्रमुख महिला नेता भाग लेंगी। सम्मेलन का उद्देश्य महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के साथ आपसी समन्वय, वैश्विक व्यापार और कूटनीति के क्षेत्र में सहयोग के नए अवसर तलाशना है।

रूस सहित कई संस्थाओं का संयुक्त आयोजन

सम्मेलन वनस्थली विद्यापीठ, यूरेशियन वीमेन फोरम रूस, फेडरेशन काउंसिल रूस, सेनेझ मैनेजमेंट ग्रुप रूस तथा ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रालयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। संघ परिषद् समिति की प्रथम उपाध्यक्ष गैलिना कारेलोवा, ब्रिक्स महिला व्यापार गठबंधन के रूसी अनुभाग की अध्यक्ष अन्ना नेस्त्रोवा और रोस्सोत्रुदनितसेत्स्वो विभाग की लोक कूटनीति प्रमुख एकातेरिना तोरूबारोवा प्रमुख प्रतिनिधियों में शामिल हैं।

नेतृत्व की चुनौतियों पर होगा मंथन

वनस्थली सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के निदेशक प्रो. अंशुमान शास्त्री ने बताया कि महिलाओं के सामने नेतृत्व के अवसरों में असमानता, आर्थिक संसाधनों तक सीमित पहुंच, डिजिटल विभाजन और निर्णय प्रक्रिया में कम प्रतिनिधित्व जैसी चुनौतियां हैं। सम्मेलन में इन मुद्दों पर विचार-विमर्श कर समाधान और नीतिगत सहयोग की संभावनाएं तलाश की जाएंगी। विभिन्न देशों के राजदूत, महिला नेता, अधिकारी, उद्यमी, वैज्ञानिक और शिक्षाविद सहित 140 प्रतिनिधि तथा 2000 प्रतिभागी शामिल होंगे।

पांच दिन चलेंगे सत्र

19 नवंबर को स्वागत, 20 नवंबर को उद्घाटन, 20 से 22 नवंबर तक मुख्य सत्र और 23 नवंबर को समापन होगा। महिला नेतृत्व, सांस्कृतिक पहचान, तकनीक एवं डिजिटल नवाचार, सतत विकास, सुशासन और व्यापार जैसे विषयों पर पैनल चर्चा होगी।

सहयोग और साझेदारी पर जोर

ब्रिक्स देशों की आबादी वैश्विक जनसंख्या का करीब 49 से 50 प्रतिशत और संयुक्त जीडीपी लगभग 39.8 से 42.1 प्रतिशत है। सम्मेलन में महिला उद्यमिता, शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, आर्थिक सशक्तीकरण और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। उद्देश्य संवाद को ठोस कार्ययोजनाओं और दीर्घकालीन संस्थागत साझेदारियों में बदलना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery