Tuesday, November, 17,2026

गोपाष्टमी पर्व आज... मंदिरों में होगा चांदी की गाय का पूजन

जयपुर: गोपाष्टमी पर मंगलवार को जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति के साथ अनेक धार्मिक आयोजन होंगे। गौ माता की पूजा-अर्चना से लेकर गोशालाओं में अन्नकूट प्रसादी तक के कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर श्रद्धालु गौ सेवा और दान-पुण्य कर गायों के संरक्षण का संकल्प लेंगे। वहीं, गोवंश को कचरे और प्लास्टिक से बचाने के लिए स्वच्छता अभियान के जरिए जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। मंदिरों में चांदी की गौ माता की पूजा-अर्चना की जाएगी।

गोपाष्टमी पर श्रद्धालु गाय और बछड़े को स्नान कराकर फूलों की माला और वस्त्रों से सजाएंगे। उनके माथे पर रोली और चंदन का तिलक लगाकर गुड़, हरा चारा, खीर और पूड़ी का भोग लगाएंगे। गौ माता की परिक्रमा करने के साथ शाम को गोधूलि बेला में उनका पूजन और स्वागत किया जाएगा। शहर की विभिन्न गोशालाओं में हरा चारा, भूसा और अन्य सामग्री का दान भी होगा। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गायों को चराने की जिम्मेदारी संभाली थी।

कामधेनु गोशाला में होगा सुंदरकांड पाठ और अन्नकूट का आयोजन

चाकसू स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 52 की श्री कामधेनु गौशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। शाम 6 से 8 बजे तक संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। इसके बाद महाआरती और अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के अनुसार इस पर्व पर गौ सेवा, अन्नदान और भगवान श्रीकृष्ण के पूजन का विशेष महत्व है। गौ सेवा परिवार समिति और गोशाला कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery