Saturday, July, 05,2025

डॉ. स्वर्णकार के जन्मदिवस पर जुटीं राजनीतिक हस्तियां

जयपुर: महात्मा गांधी अस्पताल के चेयरपर्सन डॉ. एम.एल. स्वर्णकार के 70वें जन्मदिवस पर जयपुर के रामबाग होटल में समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि का उत्सव था, बल्कि समाज, चिकित्सा और प्रशासनिक क्षेत्रों में डॉ. स्वर्णकार के योगदान का सम्मान था। आयोजन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मंत्री झाबर सिंह खरों, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत शहर की अनेक हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. जगदीश चंद्र की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने डॉ. स्वर्णकार को शुभकामनाएं दीं और इस अवसर को और भी खास बनाया। समारोह में 12 से अधिक आईएएस और आईपीएस अधिकारियों सहित 100 से अधिक अतिथियों की उपस्थिति रही। डॉ. स्वर्णकार का प्रभाव केवल चिकित्सा क्षेत्र तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक और प्रशासनिक जगत में भी गहरा है। 'सच बेधड़क' आपके लिए आयोजन की खास झलकियां प्रस्तुत करता है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery