Saturday, July, 05,2025

लोकतंत्र की नींव हैं स्थानीय निकायः बिरला

नई दिल्ली: शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारत की संसद में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन दिवस पर देशभर से आए शहरी निकायों के प्रतिनिधियों ने संसद परिसर का भ्रमण किया और संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में एक सार्थक संवाद सत्र में भाग लिया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर और ग्राम स्तर के स्थानीय निकाय न केवल लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण के आधार स्तंभ हैं, बल्कि शासन को जन-जन की भागीदारी से अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण और विकास यात्रा में इन संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ओम बिरला ने प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे स्थानीय स्तर पर सुशासन को बढ़ावा दें और नागरिकों की भागीदारी से विकास को नई गति प्रदान करें। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए और शहरी विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

समावेशी और पारदर्शी शहरी शासन से बदलेगा भारत का भविष्यः हरिवंश

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने शुक्रवार को कहा कि शहरी शासन की गुणवत्ता का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ता है और यह नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की कुंजी है। वे मानेसर में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। हरिवंश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के साथ 'ईज ऑफ लिविंग' को भी केंद्र में रखा है, जिसमें शहरी निकायों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि डिजिटलीकरण के माध्यम से सेवाओं की आसान उपलब्धता, नागरिक सुविधाओं का त्वरित समाधान और पारदर्शी बजट आवंटन जैसी पहलें शहरी जीवन को सुगम बनाने में सहायक होंगी। उन्होंने सभी शहरी निकाय प्रमुखों से शासन को अधिक सहभागी और समावेशी बनाने की अपील करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में शहरी निकायों की निर्णायक भूमिका होगी। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी भी मौजूद रहे। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए और शहरी विकास के लिए रणनीतियों पर मंथन किया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery