Saturday, April, 19,2025

संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में हुए क्रांतिकारी सुधारः शेखावत

कहा- अब अवहेलना और अपमान की शिकार नहीं रही भारतीय संस्कृति :

नई दिल्ली : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार हुए हैं, जिनसे भारतीयों को सामाजिक-आर्थिक के साथ ही बौद्धिक लाभ भी मिल रहा है। भारतीय संस्कृति अब अवहेलना और अपमान की शिकार नहीं रही, देश के वातावरण में इस बदलाव को महसूस किया जा सकता है। इस क्रम में दुनिया का सबसे बड़ा युग युगीन संग्रहालय नई दिल्ली में बन रहा है।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता में कहा कि राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन, वैश्विक काशी संस्कृति पथ, पुरावशेषों का प्रत्यावर्तन, शास्त्रीय भारतीय भाषाओं की संख्या में वृद्धि, परी परियोजना, पहले एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन का आयोजन और संविधान अपनाने के 75वें वर्ष का स्मरण दिवस आदि पहले अतुलनीय हैं। महाकुंभ-2025 का आयोजन हमारी सांस्कृतिक समृद्धि को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery