Saturday, September, 27,2025

भारत के खिलाफ जीत के लिए श्रीलंका की शानदार बल्लेबाजी

दुबई: श्रीलंका ने टी 20 एशिया कप के आखिरी सुपर 4 मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मजबूती से जीत की ओर कदम बढ़ा दिए। भारत के 20 ओवर में 202 रन के जवाब में उसने 18 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बना लिए थे। जिससे मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया। श्रीलंका ने 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पथुम निसांका की ताबड़‌तोड़ शतक की बदौलत जीत की संभावना जगा दी। इससे पहले भारत ने अभिषेक शर्मा के शानदार अर्धशतक और संजू सैमसन की 39 रन की उपयोगी पारी की बदौलत पांच विकेट पर 202 रन बनाए।

अभिषेक ने 31 गेंद में 61 रन बनाए। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 34 गेंद में नाबाद 49 रन बनाए। पूरे टूर्नामेंट की तरह अभिषेक ने पावरप्ले में गेंदबाजों को खासी नसीहत दी और अर्धशतकों की हैट्रिक लगाई। उन्होंने इस पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए जबकि शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव सस्ते में आउट हो गए। अभिषेक हालांकि तीसरी बार शतक से चूक गए और श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका की गेंद पर डीप मिडविकेट सीमा पर कैच दे बैठे। गिल चार रन बनाकर महीष तीक्षणा का शिकार हुए। कप्तान सूर्यकुमार (12) को वानिंदु हसरंगा ने पगबाधा आउट किया।

नए बल्लेबाजी क्रम में अपनी लय तलाश रहे सैमसन टूर्नामेंट में पहली बार शानदार फॉर्म में दिखे। उन्होंने तीन छक्के लगाए जिनमें हसरंगा की गेंद पर लगाया गया छक्का शानदार था। उन्होंने जगह बनाने के लिए अपने फ्रंटफुट को लेग स्टंप के बाहर रखा और साइट स्क्रीन पर तूफानी छक्का लगाया। अगले ओवर में उन्होंने दासुन शनाका को छक्का लगाया। उन्होंने तिलक के साथ 6.5 ओवर में 66 रन की साझेदारी की। अक्षर पटेल ने भारतीय पारी का समापन छक्के से किया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery