Friday, September, 26,2025

श्रीलंका सुपर-4 में पहुंचा, अफगानिस्तान एशिया कप की दौड़ से बाहर

अबू धाबी: श्रीलंका ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 में प्रवेश कर लिया है। ग्रुप-बी के आखिरी लीग मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया। श्रीलंका की इस जीत के साथ बांग्लादेश की टीम भी अगले दौर में पहुंच गई। जबकि अफगानिस्तान बाहर हो गई।

अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में श्रीलंका ने 170 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत धीमी रही, लेकिन टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाकर जीत हासिल की। टीम के लिए कुसल मेंडिस ने 52 बॉल पर 74 रन की पारी खेली। कुसल मेंडिस ने अर्धशतकीय पारी खेली।

अफगानिस्तान का कोई भी गेंदबाज एक से ज्यादा विकेट नहीं ले सका। टॉस जीतकर बैटिंग कर रही अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 169 रन बनाए। मोहम्मद नबी ने 22 बॉल पर 60 रन की पारी खेली। उन्होंने दुनिथ वेल्लालागे के ओवर में 5 छक्के लगाए। कप्तान राशिद खान और इब्राहिम जादरान ने 24-24 रन जोड़े।

आखिरी ओवर में 5 छक्के ठोक मोहम्मद नबी ने रचा इतिहास

एशिया कप 2025 में ग्रुप-बी के आखिरी लीग मुकाबले में अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने अफगानिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में 5 छक्के ठोककर टीम को मुश्किल से बाहर निकालते हुए 169 रन तक पहुंचाया। श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद नबी जब बल्लेबाजी करने के लिए उतरे उस समय अफगानिस्तान 71 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी। मोहम्मद नबी ने संभलते हुए अपनी पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में अजमतुल्लाह उमरजई की बराबरी कर ली। उमरजई ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 9 सितंबर को एक कारनामा किया था। श्रीलंका के खिलाफ नबी ने 22 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 60 रनों की तूफानी पारी खेली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery