Tuesday, November, 25,2025

मुथुसामी का छक्कों का रिकॉर्ड

गुवाहाटी: सेनुरन मुथुसामी (109 रन) ने अपने टेस्ट कॅरिअर का पहला शतक लगाया, जबकि मार्को यानसन (93 रन) केवल सात रन से यह उपलब्धि हासिल करने से चूक गए, लेकिन इन दोनों की शानदार पारियों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन रविवार को यहां अपनी पहली पारी में 489 रन का विशाल स्कोर बनाया। भारत ने दूसरे दिन स्टंप तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में बिना विकेट गंवाए नौ रन बना लिए। यशस्वी जायसवाल सात और केएल राहुल दो रन बनाकर खेल रहे हैं।

यानसन भारतीय धरती पर एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विव रिचर्ड्स और मैथ्यू हेडन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने छह-छह छक्के लगाए थे। दक्षिण अफ्रीका ने सुबह अपनी पारी छह विकेट पर 247 रन से आगे बढ़ाई और मुथुसामी की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी। भारत को पहले दो सत्र में एकमात्र सफलता काइल वेरिन (45) के रूप में मिली जिन्हें रविंद्र जडेजा ने स्टंप आउट कराया इससे पहले उन्होंने दो घंटे तक टिककर काम पूरा कर दिया था।

स्कोर बोर्ड

दक्षिण अफ्रीका पहली पारीः मारक्रम बो. बुमराह 38, रिकलटन कॉ. पंत बो. कुलदीप 35, स्टब्स कॉ. राहुल बो. कुलदीप 49, बावुमा कॉ. जायसवाल बो. जडेजा 41, जॉर्जी कॉ. पंत बो. सिराज 28, मुल्डर कॉ. जायसवाल बो. कुलदीप 13, मुथुसामी कॉ. जायसवाल बो. सिराज 109, वरेने स्ट पंत बो. जडेजा 45, यानसेन बो. कुलदीप 93, हार्मर बो. बुमराह 5, महाराज नाबाद 12, अतिरिक्तः 21, कुल योग: 151.1 ओवर में 489 रन पर सभी आउट, विकेट पतनः 1-82, 2-82, 3-166, 4-187, 5-201, 6-246, 7-334, 8-431, 9-462, गेंदबाजी: बुमराह 32-10-75-2, सिराज 30-5-106-2, रेड्डी 6-0-25-0, सुंदर 26-5-58-0, कुलदीप 29.1-4-115-4, जडेजा 28-2-94-2

भारत पहली पारीः जायसवाल खेल रहे हैं 7, राहुल खेल रहे हैं 2, अतिरिक्तः 0, कुल योग: 6.1 ओवर में बिना विकेट गंवाए 09 रन, गेंदबाजी: यानसेन 3.1-1-9-0, मुल्डर 3-3-0-01

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery