Friday, July, 04,2025

टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बने गिल

चर्मिधम: बर्मिंघम टेस्ट में शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया। एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए, जिसमें गिल ने कप्तान के रूप में 269 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। इसी के साथ वे टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए। गिल ने न सिर्फ सुनील गावस्कर (221 रन, 1979) का इंग्लैंड में भारतीयों द्वारा सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि वे इंग्लैंड में डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान भी बने। टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले वे दूसरे सबसे युवा भारतीय कप्तान हैं। उन्होंने 25 साल 298 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। उनसे पहले मंसूर अली खान पटौदी ने 23 साल 39 दिन की उम्र में डबल सेंचुरी जड़ी थी। गिल अब एशिया से बाहर टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय भी बन गए हैं, उन्होंने सचिन तेंदुलकर (241", सिडनी) का रिकॉर्ड तोड़ा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery