Sunday, November, 02,2025

घरेलू मैदान पर जीतकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान की टीम

जयपुर:  मेजवान राजस्थान रणजी ट्रॉफी के इतिहास में आज तक मुंबई को हराने में कामयाब नहीं हो पाया है। इस बार राजस्थान की टीम अपने होम ग्रांउड पर जीत का खाता खोलने के इरादे से मैदान में उतरेगी। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के एलीट ग्रुप-डी मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल मुंबई टीम में वापसी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटे जायसवाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले फॉर्म हासिल करना चाहेंगे। मैच शनिवार से खेला जाएगा। राजस्थान की टीम अपने घरेलू दर्शकों के सामने जीत की लय तलाशने उतरेगी, जबकि मुंबई अपने मजबूत रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगा। मुंबई टीम की कमान शार्दुल ठाकुर के हाथों में है, जिसमें अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान और तुषार देशपांडे जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। राजस्थान टीम : महिपाल लोमरोर (कप्तान), दीपक हुड्डा, अभिजीत तोमर, सचिन यादव, कार्तिक शर्मा, अजय सिंह कुकना, कुणाल सिंह राठौड़, समर्पित जोशी, शुभम गढ़वाल, सलमान खान, अनिकेत चौधरी, अशोक शर्मा, आकाश सिंह, राहुल चाहर व दीपक चौधरी।

दोनों टीमों ने जमकर किया अभ्यास

दोनों टीमों ने शुक्रवार को मैच से पूर्व अभ्यास के दौरान जमकर पसीना बहाया। कप्तान लोमरोर ने कहा कि खलील अहमद, दीपक चाहर और मानव सुथार की अनुपस्थिति का खास फर्क नहीं पड़ेगा। टीम में अनिकेत चौधरी, अशोक शर्मा व दीपक चौधरी सरीखे गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में स्टार खिलाड़ी हैं तो राजस्थान भी किसी से कम नहीं है। हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे। वही, मुबंई के सिद्धेश लाड ने कहा कि यशस्वी की वापसी हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। जिस तरह से वह अंतरराष्ट्रीय सर्किट में खेल रहे हैं, हम उन्हें पाकर बहुत खुश हैं और मुझे यकीन है कि उनके अनुभव के साथ हमें शीर्ष क्रम में आत्मविश्वास भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि अजिंक्य का फॉर्म में वापस आना बहुत अच्छा है, क्योंकि हम जानते हैं कि अगर वह फॉर्म में आ गए, तो वह क्या कर सकते हैं। इससे टीम का आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

17 मुकाबलों में से 10 में जीता मुंबई, 7 रहे ड्रॉ

रणजी ट्रॉफी इतिहास में अब तक राजस्थान और मुंबई के बीच कुल 17 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें मुंबई ने 10 में जीत दर्ज की है, जबकि सात मैच ड्रॉ रहे हैं। राजस्थान अब तक कोई मुकाबला नहीं जीत पाया है। राजस्थान की ओर से रणजी में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 213 (नाबाद) रन हनुमंत सिंह ने 1966-67 में मुंबई में बनाए थे। वहीं मुंबई की ओर से 243 रन अभिषेक नायर ने 2011-12 में बनाए थे। गेंदबाजी में राजस्थान के सलीम दुर्रानी ने 1960-61 में 8/99 और मुंबई के रमाकांत देसाई ने उसी सत्र में 7/46 विकेट झटके थे।

घरेलू मैदान का फायदा मिलेगाः अंशु जैन

मुंबई। राजस्थान मैच की पूर्व संध्या पर राजस्थान रणजी टीम के हैड कोच अंशु जैन ने कहा कि हमारी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और युवाओं का शानदार मेल है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम यह मुकाबला जीतेंगे। होम ग्राउंड होने की वजह से खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। हमारी टीम ने पहला मुकाबला अच्छे अंतर से जीता था और हम वही प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery