Thursday, June, 26,2025

रोहित और बेयरस्टो की शानदार पारी से जीता MI

मुल्लांपुर: रोहित शर्मा के 50 गेंद में 81 रन और अपना पर्दापण मैच खेल रहे जॉनी बेयरस्टो की आक्रामक पारी के दम पर पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल एलिमिनेटर मैच में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस को संघर्षपूर्ण व उतार चढ़ाव भरे मैच में 20 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर-2 में जगह बनाई।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 81 रन बनाए। गुजरात के लिए साई किशोर और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए। 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 208 रन बनाए। गुजरात की शुरुआत खराब रही। उसे पहले ओवर में झटका लगा। कप्तान शुभमन गिल एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। साई सुदर्शन ने 80 रन की शानदार पारी खेली। उसे रिचर्ड ग्लीसन ने क्लीन बोल्ड कर दिया। वॉशिंगटन सुंदर (48 रन) को जसप्रीत बुमराह ने यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। बॉल रोकने के प्रयास में सुंदर क्रीज पर गिर पड़े। कुसल मेंडिस (20 रन) मिचेल सैंटनर के ओवर में हिट विकेट हुए।

मुंबई इंडियंस की रही धमाकेदार शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हुई। जॉनी बेयरस्टो ने 22 गेंद में 47 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 20 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 50 गेंद में 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तिलक ने 11 गेंद में 25 रन बनाए। नमन धीर 6 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक ने 9 गेंद में 22 रन बनाए। पिच पर गुरुवार को हुए मैच की तरह घास नहीं थी, लिहाजा मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। गुजरात की फील्डिंग बहुत ही लचर रही और उसने तीन अहम कैच छोड़े जिनमें से एक सूर्यकुमार (20 गेंद में 33 रन) और दो रोहित के थे। रोहित को पावरप्ले में दो जीवनदान मिले जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। पहले गेराल्ड कोएत्जी ने डीप में उनका कैच छोड़ा और फिर गुजरात के लिए पदार्पण करने वाले कुसल मेंडिस ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे कैच टपकाया। बेयरस्टो (22 गेंद में 47 रन) ने पावरप्ले में आक्रामक खेलते हुए मुंबई को शानदार शुरूआत दी।

स्पिनर साइ किशोर के आने पर रोहित ने भी हाथ खोलने शुरू किए। मुंबई के पूर्व कप्तान ने दो चौके और एक छक्का लगाकर टीम को छठे ओवर में बिना किसी नुकसान के 79 रन तक पहुंचाया। अधिकांश बल्लेबाज अफगानिस्तान के धुरंधर स्पिनर राशिद खान को संभलकर खेलते हैं, लेकिन अपनी लय में आने पर रोहित ने उन्हें भी नहीं बख्शा और स्लॉग स्वीप पर छक्का जड़ दिया। मुंभारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार ने कोएत्जी का स्वागत दो छक्कों के साथ किया। तिलक वर्मा ने भी 11 गेंद में 25 रन बनाए जिसमें तीन छक्के शामिल थे। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 20वें ओवर में कोएल्जी को दो छक्के लगाकर मुंबई को 225 के पार पहुंचाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery