Thursday, April, 17,2025

कोहली-पाटीदार की शानदार पारी से RCB जीती

मुंबई: विराट कोहली (67) और कप्तान रजत पाटीदार (64) की शानदार पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में सोमवार को यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 रन की रोमांचक जीत दर्ज की। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 221 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 209 रन पर रोक दिया। आरसीबी के लिए कुणाल पांड्या ने चार जबकि यश दयाल, जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 29 गेंद में 56 जबकि हार्दिक पांड्या ने 15 गेंद में 42 रन की पारी खेली। लेकिन वे टीम को विजय नहीं दिला सके। 

मुंबई को जीत के लिए 222 रन चाहिए थे। इस टारगेट को हासिल करने के लिए मुंबई को तेज शुरुआत की जरूरत थी। रोहित शर्मा ने इसकी कोशिश की, लेकिन पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा सके। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर यश दयाल ने उनको बोल्ड कर दिया। उन्होंने नौ गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए। दूसरे सलामी बल्लेबाज रियान रिकेलटन तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 10 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 17 रन बनाए। उनको जोश हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया। विल जैक्स भी ज्यादा आगे नहीं जा सके। वह 18 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बना सके।

इससे पहले कोहली और रजत पाटीदार ने तीसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। पांड्या ने नमन धीर के हाथों कैच आउट कराकर कोहली की पारी का अंत किया। कोहली ने 42 गेंदों में 8 चौके और दो छक्के की मदद से 67 रन बनाए। इसी ओवर में पांड्या ने लियाम लिविंगस्टन को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान रजत पाटीदार ने अपना आक्रामक रूप जारी रखा। उन्हें जितेश शर्मा (40*) के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। बोल्ट ने रिकेलटन के हाथों कैच आउट कराकर पाटीदार की पारी का अंत किया।

पाटीदार ने 32 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 64 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 19 गेंदों में दो चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। विग्नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery