Friday, June, 27,2025

मुंबई को 155 रन पर रोका पर गुजरात की टीम भी लड़खड़ाई

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया मैच वर्षा से बाधित हुआ। हालांकि मैच थोड़ी देर बाद फिर शुरू हो गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। विल जैक्स ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली। जिस समय मैच रोका गया, गुजरात ने दो विकेट खोकर 107 रन बना लिए थे। दुबारा खेल शुरू हुआ तो गुजरात टाइटंस के दो विकेट जल्दी गिर गए। इसमें कप्तान शुभमन गिल का विकेट भी शामिल हैं। गिल ने 43 रन बनाए और वह अर्धशतक से चूक गए। गुजरात टाइटंस का चौथा विकेट शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में गिरा है। उन्होंने 15 गेंदों में 28 रन बनाए। रदरफोर्ड को बोल्ट ने 16वें ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट किया। 17वें ओवर में बुमराह ने शाहरुख खान को 6 रन पर बोल्ड कर दिया। राशिद खान 2 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। समाचार लिखे जाने तक गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 2 ओवर में 24 रन बनाने हैं।

अच्छी शुरुआत के बावजूद कम स्कोर

विल जैक्स ने 35 गेंद की पारी में पांच चौके और तीन छक्के जड़कर 53 रन बनाने के अलावा तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव के साथ 43 गेंद में 71 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी, लेकिन शुभमन गिल की शानदार कप्तानी और गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन से इस साझेदारी के टूटने के बाद मुंबई की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही जिससे रनगति पर ब्रेक लग गया। सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंद में 35 रन की पारी खेली जिससे वह मौजूदा सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये। कोर्बिन बौश (22 गेंद में 27 रन) ने आखिरी ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ दो छक्के जड़कर टीम को 150 रन तक पहुंचाया। गुजरात के लिए साई किशोर ने दो जबकि मोहम्मद सिराज, अरशद खान, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और गेराल्ड कोएत्जी ने एक-एक विकेट लिए। राशिद ने चार ओवर में सिर्फ 21 रन खर्च कर लय में वापसी के संकेत दिए। अरशद ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में सिर्फ 18 रन दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery